CraptionDindori

मुकुटपुर में 5 लाख की CC रोड में 5 लाख का फर्जीवाड़ा? 4 महीने में उखड़ी सड़क, कागजों में बिलों की भरमार!

बीचटोला में राजू के घर से तिलोक के घर तक 120 मीटर रोड का मामला, एक ही काम के 6 बिल और 3 मजदूरी वाउचर

सरपंच बोलीं- मैंने नहीं बनाया, सचिव बोले- मुझे नहीं पता, इंजीनियर ने किया!

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:ग्राम पंचायत मुकुटपुर में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गई हैं। पांचवें राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत 5 लाख की सीसी रोड 4 महीने में ही उखड़ गई, लेकिन कागजों में पूरी राशि निकाल ली गई।

बिलों का पूरा कच्चा-चिट्ठा देखिए –

ग्राम पंचायत मुकुटपुर ने B.S. Thakur Traders, कोकामटा के नाम से ये बिल लगाए हैं –
बिल नंबर 03 दिनांक 15/04/26 – 49,600 रु
20mm गिट्टी 1 डम्फर – 20,000
40mm गिट्टी 1 डम्फर – 15,000 + 14,600
बिल नंबर 0001 दिनांक 15/04/26 – 49,700 रु
सीमेंट 142 बोरी x 350 = 49,700 रु
बिल नंबर 51 दिनांक 15/06/26 – 49,000 रु
रेत 1 डम्फर 20,000 + गिट्टी 20mm 15,000 + गिट्टी 40mm 14,000
बिल नंबर 53 दिनांक 16/06/2026 – 49,000 रु फिर वही रेत, गिट्टी का बिल दोबारा
बिल नंबर 52 दिनांक 16/06/2026 – 49,700 रु सीमेंट 142 बोरी x 350 = 49,700 रु
और 12,700 का एक और बिल
कुल मटेरियल = 2,47,000 रु से ज्यादा

अब मजदूरी के वाउचर देखिए

वाउचर दिनांक 16/06/2025 – भुनेश्वर, संतोष, हेमंत, चमेली, नंदनी, सविता – 18 दिन x 260 रु = 28,080 रु
वाउचर क्र. 9 दिनांक 16/06/2026 – वही 6 नाम, वही 18 दिन – 28,080 रु वाउचर क्र. 8 दिनांक 16/06/2026 – फिर वही 6 नाम – 28,080 रु
वाउचर क्र. 10 दिनांक 30/06/2026 – 5 नाम x 23 दिन x 260 = 29,900 रु मतलब एक ही मजदूरों को 3-3 बार भुगतान दिखाया गया!
कुल जोड़ 3.5 लाख के आसपास, फिर 5 लाख का मूल्यांकन कैसे?
सवाल यही है कि जब बिल और वाउचर 3.5 लाख के ही हैं तो 5 लाख की पूरी राशि का मूल्यांकन उपयंत्री ने कैसे कर दिया?और रोड की मोटाई कम है, 4 महीने में उखड़ रही है तो गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हुई?
सरपंच मायावती मरावी का कहना है मैंने नहीं बनाया, गांव वालों ने बनाया है, मोटाई कम है।सचिव कहते हैं मुझे पता नहीं, इंजीनियर ने नाप-तौल कर दी।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि इस रोड की कोर कटिंग कर मोटाई नापी जाए, बिलों की जांच हो और दोषी सरपंच-सचिव-उपयंत्री पर एफआईआर हो।

इनका कहना है

सी सी रोड का निर्माण अभी वारिस लगते में ही हुआ है रोड ठीक बना है कहीं कहीं उखड़ गया है कहीं मोटाई भी कम है रोड को हम खड़े हों कर नहीं बनवाए है गांव वाले ही बनाए है इंजिनियर भी रोड को देख कर ही मूल्यांकन किए हैं।

बिल चंद खेष
सचिव ग्राम पंचायत मुकुटपुर

सी सी रोड एक दो जगह उखड़ रहे हैं और मोटाई भी कहीं कम है तो दूसरे तरफ बड़ा दिया गया है रोड का निर्माण 360 वर्ग फुट कराया गया है।

अरुण भगतत्या
उपयंत्री जनपद पंचायत समनापुर

 

Related Articles