DindoriHealth

डिंडौरी में धूमधाम से मना फार्मासिस्ट डे: अतिथि बोले – दवा नहीं, स्वस्थ भविष्य की नींव रखते हैं फार्मासिस्ट

राधा रमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सरस्वती पूजन से हुई शुरुआत

इस साल की थीम – स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर) –अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं श्री राधा रमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंस के संयुक्त तत्वावधान में आज कॉलेज परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-वंदन के साथ किया गया।हर साल 25 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2010 में International Pharmaceutical Federation (FIP) द्वारा की गई थी। इस वर्ष FIP द्वारा थीम घोषित की गई है – Empowering pharmacists for healthier futuresअर्थात स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण।

इस थीम पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज गैर-संचारी रोग, डिजिटल परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन जैसी स्वास्थ्य चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट प्रिवेंशन, प्राइमरी केयर और दवाओं के सुरक्षित उपयोग में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

सशक्त फार्मासिस्ट का मतलब है –

रोकथाम में भागीदार – टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता
,सुलभ स्वास्थ्य सेवा – गांव हो या शहर, फार्मासिस्ट सबसे पहले उपलब्ध,मजबूत स्वास्थ्य तंत्र – दवा आपूर्ति और मरीज देखभाल के बीच की कड़ी

कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि – जब फार्मासिस्ट सशक्त होगा, तभी समाज स्वस्थ होगा। हम सिर्फ दवा नहीं देते, हम स्वस्थ भविष्य की नींव रखते हैं।

ये रहे मौजूद –

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवांशु कमल नामदेव (ड्रग इंस्पेक्टर, डिंडौरी), विशिष्ट अतिथि स्कंद चौकसे (अध्यक्ष, दवा व्यापारी संघ डिंडौरी)रहे। साथ ही सचिन जैन (सचिव), जैनेंद्र सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन म.प्र.), मनोज कुमार दुर्वासा (जिला अध्यक्ष, डिंडौरी), अनिल साहू (उपाध्यक्ष, डिंडौरी), पीयूष द्विवेदी (डायरेक्टर, राधा रमण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी साइंस)सहित समस्त टीचर स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles