जनपद डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदरी माल का मामला
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:
जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत उदरी माल में पांचवा राज्य वित्त आयोग की 4.65 लाख रुपये की लागत से बनी CC सड़क 5 महीने भी नहीं टिक पाई। शिवचरण के घर से सरकारी कूप तक बनी यह सड़क अब जगह-जगह से उखड़ने और दरारें आने लगी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और मोटाई में कटौती की गई है।
क्या है पूरा मामला
स्वीकृति दिनांक 26/01/2025 को 4,65,000 रुपये की लागत से उदरी माल में CC सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों में सड़क की पोल खुल गई।
-:क्या हैं,ग्रामीणों के आरोप -:
5 महीने में उखड़ी सड़क
जनवरी में स्वीकृत और अप्रैल-मई-जून में भुगतान वाली यह सड़क अब उखड़ने लगी है।
मोटाई में गड़बड़ी
सड़क की मोटाई मानक से कम रखी गई है। इसी कारण जगह-जगह दरारें आ गई हैं।
गुणवत्ता विहीन कार्य के आरोप
घटिया सामग्री के उपयोग के कारण सड़क ज्यादा दिन नहीं चल पाई।
बिना काम पूरे हुए निकले लगभग 2.31 लाख
पंचायत दर्पण से मिले भुगतान के आंकड़े भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कार्य पूर्ण होने से पहले ही 3 बिलों के माध्यम से लगभग 2.31 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।MP पंचायत राज नियमों के अनुसार माप-पुस्तिका और तकनीकी मूल्यांकन के बाद ही भुगतान होना चाहिए।
साइन बोर्ड नहीं लगा
शासन के निर्देश अनुसार कार्य संचालित होने से पहले ही साइन बोर्ड लगाया जाना चाहिए ताकि निर्माण कार्य की लागत, मद एवं मात्रा की जानकारी सार्वजनिक हो, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके, पर ग्राम पंचायत उदरी माल में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया ज़ो नियम निर्देश की अनदेखी है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर डिंडौरी और CEO जिला पंचायत से मांग की है कि, सड़क की थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए और मोटाई मापी जाए।घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।भुगतान पर रोक लगाकर रिकवरी की जाए।
ग्रामीणों का कहना है 4.65 लाख की सड़क 5 महीने में खत्म। ये सड़क नहीं, कमीशन की सड़क है।
नोट -: कार्य से सम्बंधित जानकारी लेने रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव अजय कुमार हिरोंदे, उपयंत्री अमित ननोटे से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया पर सम्बंधित ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।
इनका कहना है
यह रोड के घर से सरकारी कूप तक बना है इसके निर्माण को अभी 4से पांच माह ही हुए है पर कैसे उखड़ने लगा है समझ से परे है, अभी इस सी सी रोड को नहीं उखड़ना चाहिए।
श्याम लाल धुर्वे
ग्रामीण ग्राम पंचायत उदरी माल



