
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)
लगातार हो रही बारिश के कारण माँ नर्मदा का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ गया है। नर्मदा ने वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डिंडौरी शहर में माँ नर्मदा पर बना पुल पहली बार पूरी तरह डूब गया है।
नर्मदा के रौद्र रूप के दर्शन करने के लिए घाटों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोग दूर-दूर से माँ नर्मदा के बढ़े हुए जलस्तर को देखने पहुंच रहे हैं।
:-क्या है स्थिति-:

डिंडौरी स्थित नर्मदा में बना पुल डूबा
डिंडौरी में माँ नर्मदा पर स्थित पुल पहली बार पानी में डूबा है। आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
घाट जलमग्न, नदी का पानी घाटों से ऊपर बह रहा है। तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
रिकॉर्ड टूटा,स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में इतना पानी उन्होंने नहीं देखा।
प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। SDRF की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
खतरे के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ नर्मदा दर्शन के लिए उमड़ रही है। लोग मोबाइल से वीडियो और फोटो बना रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास न जाएं।
इसी तरह मड़ियारास के हनुमान घाट में भी माँ नर्मदा जी का रौद्र रूप देखने को मिला बड़े बुजुर्गों का कहना है की इस तरह का स्वरुप 25वर्ष बाद देखने मिला है
वहीं डिंडौरी जबलपुर मार्ग लगभग 5से 6घंटे पूर्णतः बंद रही जिससे अनेक ग्रामों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।




