
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:डिंडौरी विकास खंड के हायर सेकेंडरी स्कूल सिमरिया में मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी सही जानकारी देना, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व को समझाना तथा पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा एनीमिया से बचाव एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किया गया।इस अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया गया तथा निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार से जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। विद्यालय प्रशासन ने मेकलसुता वेलफेयर एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ से प्राचार्य आर पी सैयाम सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं संस्था के सदस्यों छबील सिंह बिलागर, बृजलाल क्षीरसागर, रामप्रसाद विश्वकर्मा एवं कल्पना भवेदी का विशेष सहयोग रहा।



