
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें लाभ दिलाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत भानपुर में मस्जिद से बघेल के घर तक 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत कामकोमोहनीया में 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया।विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती हैं। आज जिन सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया है, वे ग्रामीण अंचल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत प्राप्त होगी। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ से क्षेत्र के बच्चों को अपने गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।इसी क्रम में ग्राम पंचायत निघोरी, ग्राम पंचायत बोधघुण्डी तथा सेमर टोला में 10-10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू, शमालती तिवारी, आकाश नामदेव, हारून खान, जलेगांव सरपंच राय सिंह तेकाम, निघोरी सरपंच शोभा राम धुर्वे सहित अन्य जनप्र्रतिनिधि एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



