जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचयात धनुआसागर का मामला
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत धनुआसागर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से निर्वाचित पंच ने ग्राम पंचायत धनुवासागर में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कराए जाने की शिकायत की है कि,कार्यवाहक सरपंच एवं प्रभारी सचिव द्वारा पूज्य संत के नाम खर्च दर्शा भ्रष्टाचार एवं अन्य विगत 5 माह में शासन के नियमों को ताक में रखकर बगैर कार्य किये ग्राम पंचायत खाते से लगभग 20 लाख रूपये आहरण कर दुरूपयोग किये जाने की तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग करते हुए शपथ पत्र में दर्शाया गया है कि, उपरोक्त विषयांतर्गत शपथ पूर्वक कथन करता हूँ कि मैं अशोक कुमार धुर्वे पिता आत्मज कमल सिंह धुर्वे ग्राम लाखों, ग्राम पंचायत धनुवासागर, पोस्ट छाँटा, तहसील व जिला डिंडौरी का स्थानीय निवासी है और ग्राम पंचायत ग्रामसभा के साथ-साथ वार्ड न. 15 का निर्वाचित पंच भी है। जिसके द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के अनुसार ग्राम पचायत से आहरण राशि के आधार पर ग्राम पंचायत का भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा उपरांत शिकायत कर सम्बंधितों पर तत्काल कार्यवाही की मांग करता की है। दिनांक 20/10/2025 को 34 बिलों के माध्यम से 7.32.898/ (सात लाख बत्तीस हजार आठ सौ अंठानबे रूपये) राशि आहरण किया गया है।दिनांक 11/11/2025 को 2 बिलों के माध्यम से 83,000/- (तिरासी हजार रूपये) राशि आहरण किया गया है।
दिनांक 20/11/2025 को 3 बिलों के माध्यम से 24.850/- (चौबीस हजार आठ सौ पचास रूपये) राशि आहरण किया गया है।दिनांक 11/12/2025 को 5 बिलों के माध्यम से,2.75.490/- (दो लाख पचहत्तर हजार चार सौ नब्बे रूपये) राशि आहरण किया गया है। इसी तरह दिनांक 18/12/2025 को 1 बिल के माध्यम से 15,000/- ( राशि आहरण किया गया है।
दिनांक 04/01/2026 को 4 बिलों के माध्यम से 27410/- (सत्ताईस हजार चार सौ दस रूपये) राशि आहरण किया गया है। दिनांक 15/01/2026 को 4 बिलों के माध्यम से 2.96.173/- (दो लाख छियानबे हजार एक सो तिहत्तर रूपये) राशि आहरण किया गया है। दिनांक 18/01/2026 को विभिन्न विलों के माध्यम से 4.41.775/- (चार लाख एकतालिश हजार सात सौ पचहत्तर रुपये) राशि का आहरण किया गया है। दिनांक 30/01/2026 को दो बिलों के माध्यम से 122.750/- (एक लाख बाईस हजार सात सौ पचास रुपए मात्र)इस प्रकार ग्राम पंचायत खाते से कुल लगभग 20.20.344 (बीस लाख बीस हजार तीन सौ चौवालिस रूपये) राशि आहरण किया गया।तथा सांसद निधि से सी सी रोड निर्माण लाखो में लगभग 1.27.000/- (एक हजार रूपये) की राशि न्यायालय प्रगतिरत प्रक्रिया के दौरान आहरण कर लिया गया। उसी प्रकार अन्य निर्माण कार्यों के राशि न्यायायिक प्रक्रिय के दौरान आहरण कर लिया गया जबकि प्रकरण के आदेश उपरांत ही भुगतान किया जाना था। जबकि उक्त राशि निकासी की भौतिक स्थति देखा जाए तो
दोनो सरपंच, सचिव के द्वारा पूज्य संत दादागुरु में प्रशासनिक खर्च के नाम दिनांक 30/01/2026 को बगैर खर्च किये राशि आहरण किया गया है। जबकि सेक्टर के किसी ग्राम पंचायत द्वारा कोई खर्च नही किया गया है। सरपंच सचिव के उक्त कार्य से पूज्य संतनाम को बदनाम करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत की बदनामी हुआ है। ऐसे में तत्काल कार्यवाही किया जाये।वहीं ग्राम पंचायत कार्यवाहक सरपंच नियुक्त होने के उपरांत से ग्राम में एक भी सी सी रोड निर्माण आज दिनांक तक नही करवाई गई है लेकिन पंचायत अन्तर्गत शांतिधाम पहुंच मार्ग में सी सी रोड निर्माण कार्य के नाम से फर्जी बिला बना-बनाकर लाखों रूपये आहरण कर व्यक्तिगत उपयोग किया गया है। विगत पांच माह में फोटाकॉपी स्टेशनरी के नाम से लाखो रूपये आहरण किया गया है जो जांच का विषय है।
ग्राम पंचायत धनुवासागर कार्यवाहक सरपंच रामबाई बनवासी का मूल पद ग्राम पंचायत में पंच का है वह ग्राम पंचायत में वार्ड 10 से निर्वाचित सदस्य है। लेकिन विगत माह से नवनिर्वाचित सरपंच के नाम पर उक्त पद हस्ताक्षर से 4,250/- मानदेय अपने खाते में भुगतान कर रहे है। ग्राम पंचायत कार्यवाहक सरपंच एवं प्रभारी सचिव की मनमानी लापरवाही का हम आवेदकों द्वारा वरिष्ठ कार्यालयों को समय-समय पर अवगत कराते रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण अपने लापरवाही रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच, सचिव द्वारा नियम विपरित ग्राम पंचायत अंतर्गत चेक डैम निर्माण कार्य लमती नाला त्रिलोक के खेत के पास तकनिकी स्वीकृति -1745002052/WC/22012034521712 दिनांक 02/10/2019 अनुमानित लागत 14.50000/-(चौदह लाख छियानबे हजार रूपये) स्वीकृत था। लेकिन पूर्व सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमानी पूर्वक गुणवत्ता विहीन कार्य सरपंच के बगैर अनुमति के ए.एस. जारी कर कार्य कराए जाने पर दिनांक 05/08/2021 को तत्कालीन सहायक यंत्री पंकज सोलंकी एवं उपयंत्री रिषभ सिक्का द्वारा काम को रद्द करते हुये सम्पूर्ण व्यय राशि सचिव, रोजगार सहायक से वसूली प्रस्तावित किया गया था। एवं स्थान परिवर्तित कर विधिवत् ढंग से मौखिक कार्य करने हेतु निर्देशित किया था। लेकिन उक्त सरपंच, सचिव द्वारा नियम पूर्वक उक्त कार्य को करवाकर भुगतान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी जांच कर कार्यवाही किया जाये।
ग्राम पंचायत प्रभारी सचिव की लापरवाही रवैये से पंचायत दर्पण पोर्टल में ऑनलाईन फिडिंग बिल-बाउचर में त्रुटियों (बिलों में किसी में सरपंच के हस्ताक्षर नहीं तो किसी में सचिव का हस्ताक्षर नही तो बिलों में निर्माण कार्यों के स्थानों का नाम नहीं तो कहीं प्राप्तकर्ता का हस्ताक्षर नहीं तो कही सप्लायर के हस्ताक्षर नही एवं विधिवत रिकार्डो का संधारण ही नहीं) को देखते हुये स्पष्ट समझ में आ रहा है कि सचिव अपने कर्तव्य के प्रति कितने घोर लापरवाह स्वेच्छाचारिता पूर्वक भ्रष्टाचार जानबूझकर किया जा रहा है। जो स्पष्ट दर्शित करता है। ऐसे में सचिव को तत्काल ग्राम पंचायत से हटाए जाने की मांग करते हुए,उक्त सरपंच, सचिव के द्वारा अबतक आहरण किए गए लगभग 75 प्रतिशत राशि अनमित्तायें का भेट चढ गए है जिसकी दो दिवस के अन्दर समीक्षा जवाब करवाते हुये तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि आगे और ग्राम पंचायत के विकास कार्य की राशि को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ने से बचाया जा सके। तथा जांच की कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराये। इस तरह से ग्राम पंचायत धनुआसागर में हुए एवं हो रहे भ्रष्टाचार की जाँच कराए जाने की मांग की है।
इनका कहना है

अभी हाल ही में संत दादागुरु जी के नाम पर प्रशासनिक व्यय के नाम पर आकस्मिक व्यय दर्शा राशि का आहरण कर लिए जब की आज भी संत दादागुरु जी डिंडौरी जनपद तक आए ही नहीं हैं, इसी तरह कार्यवाहक सरपंच, सचिव के द्वारा अबतक आहरण किए गए लगभग 75 प्रतिशत राशि अनमित्तायें का भेट चढ गए है जिसकी दो दिवस के अन्दर समीक्षा जवाब करवाते हुये तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि आगे और ग्राम पंचायत के विकास कार्य की राशि को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ने से बचाया जा सके।
अशोक कुमार धुर्वे
पंच वार्ड क्रमांक 15
ग्राम पंचायत डिंडौरी



