CraptionDindori

आखिर भ्रष्ट रोजगार सहायक की हो ही गई सेवा समाप्त

पदीय दायित्व के निर्वहन में स्वेच्छाचारित लापरवाही बरने पर हुई कार्यवाही,जनपद डिंडौरी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास का मामला

 

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:डिंडौरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास के ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा था जिस पर सी ई ओ जिला पंचायत के द्वारा जिलास्तरीय टीम गठित की गई जिसमें निष्पक्ष जाँच करते हुए जाँच टीम के द्वारा ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार  की पुष्टि की गई जिस पर भारी अडचनों के बाद आखिर कर भ्रष्ट रोजगार सहायक की सेवा समाप्त हो ही गई जारी आदेश में वर्णित है कि, क/जिपं/स्था/279/2026डिण्डौरी, दिनांक 2/2/2026
कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग डिण्डौरी का पत्र क्रमांक/501/तक/प्रायासे/2025 डिण्डौरी दिनांक 26.09.2025 से लेख किया गया है कि गोर्वधन ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण के समय चरणवद्ध तरीके से जियोटेगिंग का कार्य 12 आवास में नहीं किया गया है, जो पोर्टल में दर्ज अपलोड जियोटेग फोटों से स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अन्य किसी एक ही हितग्राही के आवास के पिंलथ लेवल का फोटो खींच समस्त 12 आवासों के आवास पोर्टल में अपलोड कर किस्त देने की कार्यवाही की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही धनश्याम एवं 06 में उल्लेखित हितग्राही देवसिंह का आवास स्वीकृत राशि जारी होने के पूर्व ही आवास का निर्माण कराया जा चुका था, बाद में किस्त आने पर स्टेजधार जियोटेग की कार्यवाही ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अन्य हितग्राहियों के आवासों की फोटो खीच कर आवास पोर्टल में अपलोड की गई है।
ग्राम पंचायत मडियारास की आवास प्लस की सूची में जुगरवती पति लोकराम (MP127958723) का नाम अन्य वर्ग अंतर्गत प्राथमिकता क्रमांक 19 पर अंकित था, संबंधित हितग्राही का सही जॉब कार्ड क्रमांक MP-45-002-026-01/115 हैं, परन्तु सर्वे के समय त्रुटिवश जॉब कार्ड क्रमांक (MP-45-002-026-001/118) दर्ज हो गया था. यह जॉब कार्ड क्रमांक हितग्राही कैलाश / अमरिया (MP3282868) में दर्ज प्रदर्शित हो रहा था, जिसे वित्तीय वर्ष 2017-18 में लाभांवित कर आवास पूर्णता के आधार पर रूपये 1.30 लाख जारी किया जा चुके है।
जॉब कार्ड कमांक (MP-45-002-026-001/118) दोनों हितग्राहियों में दर्ज होने से पोर्टल पर Duplicate job card प्रदर्शित होने के कारण जुगरवती पति लोकराम को लाभांवित नहीं किया गया है। वर्तमान मे आवास प्लस सर्वे में जोड़ दिया गया है। शासन स्तर पर नियुक्त सर्वेयर द्वारा जुगरवती पति लोकराम का नाम सर्वे 2024-25 में ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्त सर्वेयर द्वारा जुगरवती पति लोकराम का नाम सर्वे में जोड़ दिया गया है। शासन स्तर से आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर कार्यवाही किया जाना उचित होगा। सबंधित ग्राम रोजगार सहायक की गलती से एक ही जॉब कार्ड क्रमांक दर्ज होनले के कारण जुगरवती पति लोकराम को लाभांवित नहीं किया गया।
गोर्वधन ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक के व्दारा मनरेगा योजना के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट रूप से उलंघन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से जियोटेंग नहीं करने एवं एक ही जॉबकार्ड को दो हितग्राहियों में दर्ज करने के लिये उक्त कृत्य हेतु प्रारंभिक जांच में गोर्वधन ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मडियारास को दोषी पाया गया है।पुलिया निर्माण कार्य अहीर तालाब के पास उक्त कार्य कोड
1745002026/RC/22012034648616 कार्य की तकनीकी स्वीकृति कमांक 136377 दिनांक 17.08.2023 एवं प्रशासकीय स्वीकृति क्रमांक 136377 दिनांक 18.08.2023 स्वीकृति राशि 1190306.00 रु. है, कार्य तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी की गई. ग्राम पंचायत निर्माण ऐजेंसी द्वारा पुलिया निर्माण अहीर तालाब के पास की स्वीकृति 3 से पुलिया निर्माण की कराई गयी थी, लेकिन मौका स्थल निरीक्षण में दो रो की पुलिया निर्माण होना पाया गया है। उक्त कार्य की मूल्यांकित राशि 1084308.00 5. मापपुस्तिका क्रमांक 481 के पेज नंबर 01 से 12 तक में अंकित है। उक्त कार्य प्रारंभ दिनांक 07.10.2023 एवं कार्य पूर्णता दिनांक 13.12.2024 है, जो मनरेगा पोर्टल के एमआईएस रिपोर्ट में दर्ज है, उक्त कार्य में ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा कुल व्यय 1159702.00 रूपये किया गया जो दर्ज मूल्यांकन के विरूद्ध 75304.00 रु. अधिक भुगतान किये जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक से वसूल किया जाना प्रस्तावित किया गया था।तटस्था में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग, डिंडौरी का पत्र क्रमांक/501/एक साधासे/ 2025 डिंडौरी दिनांक 26/09/2025 के द्वारा प्रतिवेदित प्रतिवेदन अनुसार माननीय न्यायालय विहित प्राधिकारी (पंचायत) जिला पंचायत डिण्डौरी में प्रकरण क्रमांक 42(अ-89 अ-19) 2025 को दर्ज कर देयता निर्धारण दिनांक 30.12.2025 आदेश पारित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डिण्डौरी का पत्र क्रमांक 1854 दिनांक 16.01.2026 लेख किया गया ग्राम पंचायत मडियारास अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कुल 51 जॉबकार्ड धारी श्रमिकों के मेल/फीमेल की जगह त्रुटिवस Transgender Map हो गया है। पोर्टल में Transgender को मेल या फीमेल करने का आप्शन नहीं होने के कारण उक्त जॉबकार्ड को डिलीट कर नवीन जॉबकार्ड बनाए जाने के लिए कुल 51 जॉबकार्डधारी सदस्यों को डिलीट की अनुमति प्रदान करने का लिखित आवेदन किया गया है।उक्त के संबंध में कार्यालयीन पत्र क्रमांक/जि.पं./स्था./ MGNREGS/2026/159 डिंडौरी दिनांक 20.01.2026 से कारण बत्ताओं सूचना पत्र जारी कर 3 दिवस में स्पष्टीकरण चाहा गया था, संबंधित ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया है।
अतः गोर्वधन ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मडियारास के द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता लापरवाही बरती गई है, जो संविदा सेवा शर्तों में प्रावधानिक नियमों के प्रतिकूल होने के कारण अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, म.प्र.शासन के निर्देश क्रमांक 106/मनरेगा/ जीआरएस/2023 भोपाल, दिनांक 05.10.2023 में वर्णित बिंदु क्रमांक 01 के उपबिंदु प्रामा 1.2 1.3 तथा मध्य प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल का पत्र क 1122/ एमजीएन आरईजीएस-२.२. जीआए‌स/2025 भोपाल, दिनांक 24.06.2025 से जारी ग्राम रोजगार सहायक मार्गदर्शिका-2025 के बिंदु क्रमांक 6.6 के तहत गोर्वधन ठाकुर, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत मडियारास जनपद पंचायत डिण्डौरी को तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्त की जाती है।

Related Articles

Back to top button