Dindori

यातायात पुलिस ने किया निशुल्क हेलमेट वितरण,नियमित हेलमेट लगाने दिए निर्देश

समाजसेवीयों एवं व्यापारियों के सहयोग से जरुरतमंदों को किया हेलमेट का निः शुल्क वितरण

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:जिले में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन एवं समाज सेवियों के विशेष सहयोग से रविवार को स्थानीय बस स्टैंड रानी अवंती बाई चौराहे पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया, पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के द्वारा जरूरतमंद वाहन चालकों को निः शुल्क हेलमेट वितरण किए गए।


जिसका उद्देश्य वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की जागरूकता लाना रहा और उनके जीवन को सुरक्षा प्रदान करना है।
पुलिस अधीक्षक ने ऐसे वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया, जिनके पास लाइसेंस,गाड़ी का इंश्योरेंस,जो कोई सर्विसमैन ना हो, जो हेलमेट लेने में आसमर्थ व्यक्तियों को ही हेलमेट दिए गए। वाहन चालकों से अधिकारियों ने चर्चा की और कहा कि आपको हेलमेट मिल जाने के बाद भी,चेकिंग के दौरान आप
हेलमेट लगाए नहीं पाए गए ,तो और ज्यादा चालान किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने सभी चालकों को हेलमेट वितरण करते हुए कहा कि बिना हेलमेट के कोई भी वाहन नहीं चलाएंगे।
हेलमेट हमारे जीवन सुरक्षा देने में सहयोग देता है।
कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने चालकों को हेलमेट वितरण करते हुए कहा कि। यातायात के नियमों का पालन करें ताकि आपका , एवं आपके परिवार का जीवन सुरक्षित रह सके ।और कलेक्टर ने कहा कि 1 फरवरी 2026 से किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा फिर भी पेट्रोल पंप के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।
हेलमेट वितरण के दौरान यमराज का भेष धारण किए व्यक्ति प्रकाश राव के द्वारा बार-बार कहा जा रहा था कि आप लोग सभी हेलमेट पहनकर चलें और अपने भाई-बहन को भी सलाह दें।
ताकि जिले में हो रही दुर्घटनाओं से जीवन को बचाया जा सके।
रमेश राज्यपाल समाजसेवी और अमजद खान समाज सेवी, मनोज वर्मा होंडा एजेंसी मोटर समनापुर ने भी हेलमेट वितरण कर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की है।
पत्रकार समय जगत के ब्यूरो राकेश मिश्रा को भी हेलमेट देकर हमेशा लगाने की सलाह दी गई।प्रकाश राव की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट के महत्व को नाटक के माध्यम से संदेश दिया।
हेलमेट वितरण के दौरान एसडीम भारती मरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को,
यातायात थाना प्रभारी सुभाष उइके जनसंपर्क अधिकारी पत्रकारगढ़ सूबेदार अभिनव राय, ASI रामस्वरूप विश्वकर्मा, खूब सिंह ठाकुर,आरक्षक राजन लोधी धनपाल डोंगरे, भूपेंद्र दुलारे रवि मरावी, कमलेश अहिरवार, आरपी कुशवाहा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button