CraptionDindori

ग्राम पंचायत भवन मरम्मत के लिए निकली राशि फिर भी नहीं हुआ कार्य, ग्रामीणों ने जिला पंचायत में की शिकायत

सरपंच सचिव को नहीं शासन प्रशासन का भय, बिना कार्य बेधड़क निकल रहे राशि

जनपद समनापुर के ग्राम पंचायत अतरिया का मामला

Oplus_131072

डिंडौरी( संतोष सिंह राठौर) वैसे तो सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा अपनी मनमानी करते हुए शासन की राशि का दुरुपयोग किए जाने के मामले आए दिन सामने आते ही रहते हैं फिर चाहे अनुपयोगी जगह निर्माण कार्य कराए जाने के मामले हो, बिना कार्य किए जाने के मामले हो या फिर मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी भर शासन की राशि का बंदरबाट किए जाने के मामले हो ऐसा ही मामला हाल ही में जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरिया का सामने आया है जहां सरपंच सचिव के द्वारा 34255 का दिनेश ट्रेडर्स से रंगाई एवं पुट्टी के लिए सामग्री 26/ 10 /2025 को खरीदी किया गया है जबकि आज तक ग्राम पंचायत भवन में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है जिसका खुलासा तब हुआ जब विगत दिनों ग्राम पंचायत अतरिया के ग्रामीणों ने जिला पंचायत पहुंच, लिखित शिकायत की, लिखित शिकायत में उल्लेख किया गया है कि, सरपंच सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत निधि से 49000 की निकासी की गई है जिसका खर्च कहां किया गया है इसकी जानकारी नहीं दी गई जिससे ग्रामीणों को जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है कि आखिर शासन की राशि का सरपंच सचिव के द्वारा उपयोग कहां किया गया जबकि मौके पर ग्राम पंचायत भवन में ऐसा कोई भी कार्य किया गया हो दिखाई ही नहीं दे रहा, ग्राम पंचायत अतरिया के ग्रामीणों ने सीईओ जिला पंचायत से ग्राम पंचायत अतरिया में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है ताकि ग्राम पंचायत अतरिया में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके और शासन की योजना और शासन की राशि का ग्रामीणों को उचित लाभ मिल सके।

इनका कहना है

सरपंच एवं सचिव के द्वारा पंचायत निधि की राशि का उपयोग कहाँ गया है जबकि 49000की राशि ग्राम पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर निकली गई है जबकि पंचायत भवन में कोई कार्य नहीं कराए गए हैं

मोनू मरावी
जागरूक ग्रामीण ग्राम पंचायत
अतरिया

Related Articles

Back to top button