
जनपद डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मडियाराश का मामला
डिंडौरी( संतोष सिंह राठौर) जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मडियारश में सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा शासन के दिशा निर्देश को चुनौती दे एक से बढ़कर एक करनामें किए गए हैं और लगातार किया भी जा रहा है ऐसा नहीं है की इस मामले की जानकारी जिला एवं जनपद में बैठी कर्मचारी एवं उच्च अधिकारियों को नहीं है बेशक जानकारी है बावजूद इसके कार्यवाही करने छोड़ पंचायत कर्मियों को संरक्षण देने में मसरूफ है यह हम नहीं कह रहे बल्कि आरोप सिद्ध होने के बावजूद भी अब तक कार्यवाही न किए जाने की कर प्रणाली स्वयं सिद्ध करती है, ग्राम वासियों के द्वारा जनपद जिला एवं कलेक्टर कार्यालय में अनेक बार शिकायत करने के बाद भी बामुश्किल जांच टीम गठित कर जांच तो किया गया आरोप भी सिद्ध हुए बावजूद इसके न्यायालय में चलित प्रकरण के नाम पर आज भी कार्यवाही जारी है इस तरह से उच्च अधिकारियों के सुस्त रवैया के कारण ही उनके हौसले बुलंद है इस तरह का यह पहला मामला नहीं है बल्कि ग्रामीणों के द्वारा अनेक बार ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर शिकायत तो किया जाता है पर कार्रवाई नहीं होती है बल्कि शिकायतकर्ता ग्रामीणों को ही डरा धमका कर शिकायत बंद करा दी जाती है जिससे जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मियों के हौसले बुलंद है फिर चाहे जो करें कुछ होना ही नहीं है जिसकी बानगी हाल ही में सामने आया है जब पंच एवं उपसरपंच स्वयं पंचनामा तैयार कर विगत मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंच लिखित शिकायत की है जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत मडियाराश के उप सरपंच सुग्रीव सिंह परमार के द्वारा बनवासी मोहल्ला प्राथमिक शाला में 5 वें वित्त से निर्माणाधीन बाउंड्री वाल निर्माण के लिए शिव ट्रेड से मटेरियल ईंट, रेट दिलवाई गई थी जिसका बिल भुगतान 175600 किया जाना था पर सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा मनमानी करते हुए मनीष कंस्ट्रक्शन एवं ट्रेडर्स के नाम पर फर्जी बिल लगा बिल भुगतान कर दिया गया है इस तरह से ग्राम पंचायत मारियाराश के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा अनेक कार्य शासन की दिशा निर्देश को चुनौती दे किए गए हैं अगर इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए इन पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो इस तरह से मामले लगातार आगे सामने आते ही रहेंगे।

नोट -:सचिव रेश कुमार बिलागर से मामले की जानकारी लेने सम्पर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा जानकारी देना उचित नहीं समझा गया।
इनका कहना है
मेरे एवं पंचो के द्वारा बनवासी टोला में 5वें वित्त से बाउंड्री वाल निर्माण कराए जाने शिव ट्रेडर्स से ईंट और रेत दिलवाए गए थे, जिसका भुमेरेगतान 175600रुपए कराया जाना था पर सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा मनमानी करते हुए मनीष कंस्ट्रक्शन एवं ट्रेडर्स का फर्जी बिल लगा भुगतान करा दिया गया है।
सुग्रीव सिंह परमार
उपसरपंच ग्राम पंचायत मड़ियाराश



