डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: डिंडौरी नगरपरिषद में कार्यरत सक्रिय कर्मचारियों की कुशल कार्यप्रणाली से नगर परिषद डिंडौरी प्रदेश भर में तो मशहूर है ही पर अब नगर परिषद के कर्मचारीयों के बाद जनप्रतिनिधि भी अपने वार्डों के निवासियों की समस्या सुनने में एवं उन समस्याओं को दूर करने में रूचि नहीं ले रहे हैं और अब, ज़ब कर्मचारी और जनप्रतिनिधि जन समुदाय से एक जैसा व्यवहार करने लगे, तो नगरवासियो एवं नगर विकास की उम्मीद करना कैसे संभव है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10शांति नगर में सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपयोग हेतु शमशान घाट स्थिति पीपल के आजू बाजू की साफ सफाई कराने वार्डवासी वार्ड वासी दुर्गेश बर्मन के द्वारा लगातार पांच दिनों से नगर परिषद के कर्मचारी एवं वार्ड पार्षद से मौखिक निवेदन किया गया पर समाजिक कार्य दिनांक तक सफाई नहीं कराई गई, तो वहीं जानकारी में यह भी बतलाया गया की पिछले कुछ दिनों पूर्व वार्डवासी नीरज सरैया के दादा,दादी का निधन होने के बाद उसी पीपल नीचे सामाजिक कार्यक्रम होना था, तो भी नगर परिषद को उक्त जगह की सफाई कराने जानकारी देने के साथ निवेदन किया गया था पर आज भी सफाई नहीं कराई गई जबकि उस पीपल के किनारे किसी अन्य जगह का ख़राब मटेरियल डाल दिया गया है!जबकि शांति नगर के सभी वार्डवासियो के यहां जब भी ऐसा कोई सामाजिक कार्यक्रम होता है, तो उसी पीपल के नीचे ही होता है, वार्डवासियों ने उक्त पीपल के आजू बाजू पूरी तरह सफाई कराए जाने एवं चबूतरा बनाए जाने की मांग की है।
इनका कहना है

मेरे माता जी का विगत 6/11/2025 को निधन हो गया था जिसका दसगात्र सामाजिक कार्यक्रम शमशान घाट स्थित पीपल नीचे होना था जहां पूर्व से कहीं अन्य जगह की ख़राब मटेरियल का ढेर लगा हुआ था जिसे हटवाने एवं उस जगह की सफाई कराने नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों एवं वार्ड पार्षद से भी निवेदन किया गया पर कार्यक्रम दिनांक तक सफाई नहीं कराई गई।
दुर्गेश बर्मन
निवासी वार्ड क्रमांक 10शांति नगर
मेरे दादा, दादी दोनों की निधन होने के बाद दशगात्र सामाजिक कार्यक्रम के लिए पीपल के आजू बाजू सफाई कराने नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी से निवेदन किया गया था पर आज दिनांक तक सफाई का कार्य नहीं कराया गया।
नीरज सरैया
निवासी वार्ड क्रमांक 10शांति नगर डिंडौरी
हमारे मोहल्ले के सभी दशगात्र सामाजिक कार्यक्रम इसी पीपल नीचे होता है,जिसका साफ सफाई कराने बार बार निवेदन करने के बाद भी सफाई नहीं कराई जा रही है।
सतीश बर्मन
निवासी वार्ड क्रमांक 10शांति नगर डिंडौरी



