CraptionDindori

ग्राम पंचायत सिमरिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

पूर्व में भी ग्रामीणों ने की थी शिकायत पर आज तक नहीं हुई कार्यवाही, ग्रामीणों में रोष

 

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-: वैसे तो ग्राम पंचायतों भ्रष्टाचार किए जाने के मामले आए दिन सामने आते ही रहते पर शिकायत के बावजूद भी मामले को संज्ञान में लेकर उच्च अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही ना किया जाना ही उनके हौसले बुलंद किए हुए हैं ऐसा ही मामला हाल ही में ग्राम पंचायत सिमरिया का सामने आया है जब विगत दिनों जनसुनवाई में शिकायत पत्र के माध्यम से ग्रामवासियों ने कॉलेक्ट्रेट पहुंच कर ग्रामपंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जाँच कराए जाने की मांग की है दिए गए शिकायत पत्र में उल्लेख किए है की वे सभी ग्रामवासी ग्राम पंचायत सिमरिया के निवासी है। ग्राम पंचायत सिमरिया में सचिव राममिलन परमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 से आज दिनांक तक पंचपरमेश्वर योजना में किये गये भ्रष्टाचार की जांच कराना चाहते है। लेकिन पूर्व में किये गये शिकायत की जांच प्रतिवेदन में उदासीनता बरतने से व भ्रष्टाचार को पनाह देने के कारण सचिव के हौसले बुलंद है। शिकायत पत्र के माध्यम से मांग किए है कि ग्राम पंचायत सिमरिया सरपंच/सचिव द्वारा ग्राम पंचायत सिमरिया में 30 नग सोलर लाइंट दर 11600/- रू. प्रतिनग के हिसाब से 3,48,000/- रू. की राशि फर्जी तरीके से आहरण कर भुगतान कर दिया गया है। जबकि मौके पर पोलो में लगी लाईटो की कीमत लगभग 1000/-रू प्रति नग है और म.प्र.पूर्व.वि.वि.केन्द्र डिडौरी को भी बिना सूचना के लाईट का कनेक्शन कर दिया गया है। इस प्रकार कुल 30 नग लाईट की कीमत लगभग 30,000/-रु. भुगतान करना था। लेकिन सरपंच/सचिव के द्वारा 3,48,000/- रू. मुगतान कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत सिमरिया संचिव राममिलन परमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में सरपंच पद एवं वार्ड पंच पद एवं उनके प्रस्तावक से 2000 से 6000 तक जलकर एवं मकानकर के नाम से मोटी राशि चुनाव निरस्त होने के कारण दो बार बसूली गई है जो लगभग 3 लाख है। सचिव राममिलन द्वारा गवन कर लिया गया है,ग्राम पंचायत सिमरिया में हाट बाजार संचालित है ग्राम सभा रजिस्टर में दर्शाए गए राशिअनुसार हर वर्ष बाजार ठेकेदारों को ठेके में दिया जाता है ठेके की राशि को पंच परमेश्वर योजना पंचायत खाता में जमा किया जाना था लेकिन सचिव राममिलन परमार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 से आज दिनांक तक कुछ राशि जमा कर शेष राशि का गवन कर लिया गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया में पच परमेश्वर योजना से कूप जिर्णोधार का कार्य पीपल टोला में लिया गया था परन्तु कूप निर्माण में कार्य नहीं कराया गया है केवल फर्स दिखाकर 25000/-रू की राशि का आहरण कर लिया गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया में पंचपरमेश्वर/ ई-ग्राम स्वराज योजना से चबूतरा निर्माण कार्य बंधिया घाट में स्वीकृत कराया गया था जिसमें टाइड फंड की राशि का उपयोग किया गया है जबकि टाइड फंड की राशि का उपयोग नियमानुसार स्वच्छता एवं जल में किया जाना था। लेकिन ग्राम पंचायत सिमरिया सचिव के द्वारा शासन की गाइड लाइन का दुरूपयोग करते हुए राशि आहरण कर गवन किया है।ग्राम पंचायत सिमरिया के पोषक ग्राम बिछिया के टेडियाटोला में पंच परमेश्वर / ई-ग्राम स्वराज योजना से नाली निर्माण कार्य के लिये राशि 6.13 लाख स्वीकृत कराया गया था। उक्त निर्माण कार्य में अनियमितता करते हुए भ्रष्टाचार कर राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है।
जबकि लोहे की खड़ी जाल 4 से 6 इंच की जगह एक फिट की दूरी पर बिछाई गई है।
नाली निर्माण कार्य में बेस नहीं डाली गई है।
रेत और सीमेंट के मशाले से ऊँचाई बढ़ाने का प्रयास किया गया है। जिसमें दरारे आना-चालू हो गई है।नाली की ऊंचाई व चौड़ाई 50 सेमी की जगह एक फिट या आधा फिट है।नाली टेडी मेड़ी गुणवत्ताहीन बनाई गई है। ग्राम पंचायत सिमरिया के पोषक ग्राम बिछिया के टेडियाटोला में पंच परमेश्वर/ई-ग्राम स्वराज योजना से सी. सी रोड निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी स्वीकृत राशि 6.33 लाख है। जिसमें बोल्डर डाला गया है एवं मापदंड से हटकर सी सी रोड़ पतला बनाया गया है। चौडाई एवं लम्बाई कम है। राशि आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है।ग्राम पंचायत सिमरिया के पोषक ग्राम बिछिया अन्तर्गत महावीर टोला नेशनल हाइवे रोड के किनारे बसा है, हाईवे सड़क निर्माण के दौरान यूके लिप्टिस के पौधे लगभग 80 नग (जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रूपया है) को सचिव राममिलन परमार द्वारा बगैर शासन को सूचना दिये चुपचाप मिल वालों को बेच कर राशि गवन कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत सिमरिया में पंच परमेश्वर/ई-ग्राम स्वराज योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 से आज दिनांक तक स्वीकृत कुछ निर्माण कार्यों में बगैर उपयंत्री के मूल्यांकन राशि आहरण कर राशि का गवन कर लिया गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच हेतु पूर्व में दिनांक 22.12.2024 एवं 24.12.2024 एवं 10.02.2025 को जनपद पंचायत व जिला पंचायत में शिकायत किया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया है।ग्राम पंचायत सिमरिया सरपंच/सचिव द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंच परमेश्वर योजनांतर्गत नल जल योजना के नाम पर 6,02000/- रू की राशि फर्जी आहरण कर लिया गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया सरपंच/सचिव के द्वारा भण्डार क्रय करने निमयों का पालन नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया सरपंच/सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के चारों तरफ लगे पेड़ों को बगैर वन विभाग और पंचायत ग्रामीण विकास विभाग को सूचना दिये बगैर काटकर विक्रय कर दिया गया और राशि को गवन कर लिया गया। ग्राम पंचायत सिमरिया सरपंच/सचिव के द्वारा पेसा अध्यक्ष एंव समिति सदस्यों को किसी भी निर्माण कार्य के पूर्व या कार्य के दौरान जानकारी नही दिया जाता है जो पेसा अधिनियम के खिलाफ है।ग्राम पंचायत सिमरिया सचिव के द्वारा पंचपरमेश्वर / ई ग्राम स्वराज योजना अंतर्गत धुंधला बिल लगाकर लाखों रूपये राशि आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है।ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की जांच उच्च स्तरीय एवं अन्य विभागीय कराए जाने की मांग की हैं ताकि जाँच प्रभावित ना हो।

Related Articles

Back to top button