जनपद पंचयात करंजिया के ग्राम पंचायत गोपालपुर का मामला
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत गोपालपुर जनपद पंचायत करंजिया के सचिव/उपसरपंच के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की जाँच कराने ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच शिकायत पत्र के माध्यम से कलेक्टर के नाम एस डी एम को शिकायत पत्र सौपे है जिसमें उल्लेख किए हैं की जनपद पंचायत करंजिया के ग्राम पंचायत गोपालपुर में सचिव / उपसरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार करते हुए शासकीय राशि का आहरण किया जाता है जिसकी निम्न बिन्दुओं पर जाँच कराया जाना अति आवश्यक है, उपसरपंच और ठेकेदार के द्वारा गोपालपुर से मझगांव पुलिया निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन है जिसकी जाँच कराया जाना आवश्यक है,उपसरपंच व ठेकेदार द्वारा वर्तमान में ग्राम पंचायत गोपालपुर में सी.सी. रोड निर्माण कार्य कराया गया एवं ग्राम पंचायत के बाहर से लेवर बुलाया गया जो कि गुणवत्ताविहीन है जिसकी जाँच आवश्यक है, ग्राम रोजगार सहायक जिसे वर्तमान में सचिव का भी प्रभार है उनके द्वारा शासकीय आवास पर अवैध कब्जा किया गया है और फर्जी तरीके से पट्टा बनवाकर स्वयं का मकान है करने दावा किया जा रहा है, जिसकी जाँच आवश्यक है।,आवास योजनान्तर्गत हितग्राही मृतक बेलाबाई/बदारू पोषक ग्राम मझगांव की है जिसके आवास की राशि ग्राम पंचायत गोपालपुर के सचिव के द्वारा अपनी पत्नि के नाम से राशि का आहरण कर लिया गया है,प्रधानमंत्री आवास योजना से सचिव के द्वारा अपने परिवार में 03 प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया जो कि नियम के विरूद्ध है, उपसरपंच के द्वारा नर्मदाप्रसाद मोंगरे का आवास की राशि को अपने पिता के खाते में और पुनः अपने पिता के नाम से भी आवास की राशि का आहरण किया गया। जिसके कारण आज भी नर्मदा प्रसाद झोपड़ी में रहने के लिए विवश है,पंचायत द्वारा ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाता न ही निर्माण कार्यों का ब्यौरा किसी भी बैठक में सचिव के द्वारा दी जाती है पूछने पर बताना जरूरी नही समझते इस प्रकार की भाषा शैली का उपयोग किया जाता है।इस तरह से ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में जॉच कराकर दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और ग्रामवासियों का विकास हो सके।
इनका कहना है
हमारे ग्राम पंचायत गोपालपुर में उप सरपंच सचिव के द्वारा निर्माण कार्य समेत शासन की राशियों का दुरूपयोग किया जा रहा है कहीं किसी की आवास किसी को दे दिया जाता है तो वहीं,कहीं का कार्य कहीं करा दिया जाता है जिससे शासन की राशि का दुरूपयोग तो होता ही है साथ हीग्रामवासियों के विकास में भी व्यवधान उत्पन्न होता है।
मौसम सारीवान
ग्रामीण ग्राम पंचायत गोपालपुर



