CraptionDindori

नगर परिषद के मनमानी पूर्वक कार्य प्रणाली से शासन की राशि का लगातार हो रहा दुरूपयोग

सी सी रोड निर्माण में नहीं रखा गया गुणवत्ता का ध्यान,अमानक सामग्री से करा दिया गया निर्माण

सीवरलाईन के चेम्बर उठाए बिना ही सी सी रोड की, करा दी गई ढलाई

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:नगर परिषद डिंडौरी अपने सुस्त कार्यप्रणाली एवं घटिया निर्माण कार्यों के चलते प्रदेश भर में मशहूर हैं,फिर चाहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण की बात हो, आवास वितरण की बात हो नगर के वार्डो में सी सी रोड निर्माण कराए जाने की बात हो, नगर में स्वच्छता प्रणाली अपनाने की बात हो या फिर नगर परिषद के मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी भुगतान की बात हो, पर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को तो इन सब से लेना देना ही नहीं है, फिर चाहे कोई कार्य सही हो या ना हो नगरवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं बस उनको तो दिखावा करना है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली को देख कर आप स्वयं ही समझ सकते है ऐसा ही ताज़ा मामला पुरानी डिंडौरी का सामने आया है जहाँ वर्तमान में सी सी रोड का निर्माण कार्य कराया गया है जिसमें गुणवत्ता का ध्यान ही नहीं रखा गया है,देखा जाए तो सी सी रोड निर्माण से पहले सीवर लाईन में बने चेम्बर को ऊपर किया जाना आवश्यक था पर वो नहीं किया गया,ऐसे ही सी सी करने बनाई जा रही मटेरियल भी मानक अनुरूप नहीं है,ऐसा नहीं है की सी सी रोड निर्माण की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं हैं बावजूद इसके निर्माणाधीन कार्यों की निरीक्षण नहीं किया जाना,यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्य के प्रति कितने सक्रिय हैं अब सवाल यह उठता है कि, जब जिला मुख्यालय में ही शासन कि राशि का दुरपयोग हो रहा है तो ग्रामीणअंचलो में क्या कार्य होते होंगे और कार्य कितने गुणवत्ता पूर्ण होते होंगे ये आप स्वतः ही समझ सकते हैं, वार्डवासियो ने शासन एवं प्रशासन से गुणवत्ता पूर्ण सी सी रोड निर्माण कार्य कराए जाने कि मांग कि है ताकि शासन कि राशि का सद्उपयोग हो सके और वार्ड वासियों को भी उक्त निर्माणाधीन सी सी रोड का उचित लाभ मिल सके।

सीवर लाईन के चेम्बर की नहीं बढ़ाई गई ऊंचाई

लाखों की लागत सी सी रोड का निर्माण तो करा दिया गया पर सीवर लाईन में बने चेम्बर की उंचाई नही बढाई गई जिससे आने जाने में समस्या हो रही है साथ ही हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

नवनिर्मित सी सी रोड में बने सीवर लाईन चेम्बर के गड्डे हादसा को दे रहे आमंत्रण

Oplus_131074

नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12एवं 13में बने नवनिर्मित सी सी रोड में आज भी सीवर लाईन में बने चेम्बर नहीं उठाए गए है जो रोड के बीच गड्डे का आकर लिए हुए है जिस पर पानी भर जाने से बराबर दिखाई देते है,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है वैसे तो सी सी रोड निर्माण के दौरान ही सीवर लाईन का चेम्बर उठाया जानाआवश्यक था पर जब सी सी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तब तो चेम्बर की ऊंचाई बढ़ाया जाना अतिआवश्यक हो गया है पर लगता है नगर परिषद को किसी घटना का इंतजार है।

इनका कहना है

सीवर लाईन के चेम्बर में कच्चा माल भरवा दिया जाएगा टेंसन मत लीजिये
सी सी रोड की लम्बाई, चौडाई एवं लागत के बारे में इजीनियर ही बता पाएंगे

अमित तिवारी
सी एम ओ नगर परिषद डिंडौरी

Related Articles

Back to top button