CautionDindori

विद्युत विभाग की मनमानी से ग्राम का एकमात्र मैदान हो रहा प्रभावित

रोड किनारे से विद्युत लाइन खींचने के बजाय विद्यालय के मैदान से खींचा जा रहा तार

विकासखंड डिंडौरी के ग्राम सिमरिया हाई स्कूल का मामला

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर) विद्युत विभाग एक ऐसा विभाग है जिस पर शासन की अर्थव्यवस्था एवं जनजीवन का अस्तित्व टिका हुआ है पर अधिकांशतः देखने में यह आ रहा है कि इतना महत्वपूर्ण विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति कितने उदासीन हैं, जिसके चलते जनमानस को उसका कितना गलत परिणाम भोगना पड़ता है फिर चाहे विद्युतीकरण की बात हो, स्थाई कनेक्शन की बात हो, मीटर रीडिंग या बिल वितरण किए जाने की बात हो ऐसा ही मामला वर्तमान में विकासखंड डिंडौरी के ग्राम सिमरिया में सामने आया है जहां एक क्रेशर के लिए विद्युतीकरण किया जा रहा है जिसमें देखने में आ रहा है कि विद्युतीकरण में कार्यरत कर्मचारी मटेरियल बचत करने में इतने तल्लीन है कि ग्राम के एकमात्र स्कूल ग्राउंड जो सार्वजनिक उपयोग के लिए है उसी से तार खींचे जा रहे हैं जबकि उनके द्वारा रोड के किनारे से विद्युतीकरण कराया जाना चाहिए था, वहीं जब मौके में कार्यरत विद्युतकर्मी से इस मामले में बात की गई तो उनके द्वारा स्पष्ट तौर पर यह कहा जा रहा है कि जहां से विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा विद्युतीकरण के लिए सर्वे किया गया है वहीं से विद्युतीकरण किया जा रहा है वही ग्राम वासियों का कहना है कि विद्युतीकरण रोड के किनारे किनारे ही किया जाना चाहिए ना कि मैदान के बीच से भविष्य में यह लाइन समस्या पैदा करेगी इससे कभी भी अनहोनी भी हो सकती है ग्रामवासियों ने उक्त विद्युतीकरण में सुधार करते हुए रोड के किनारे किनारे विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाली समस्या एवं कोई भी अनहोनी की घटना घटित ना हो।

रोड के किनारे किनारे विद्युत की कारण कराई जाएं

ग्रामवासियों का कहना है कि वर्तमान में जो विद्युत कनेक्शन किया जा रहा है उसमें सुधार करते हुए रोड के किनारे किनारे विद्युत लाइन खींचा जाए अगर मैदान में ऊपर से लाइन खींची जाती है तो भविष्य में इससे समस्या होगी अगर अभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे कभी भी अनहोनी हो सकती है जिसका जिम्मेदार कौन होगा।

भविष्य में पुनः इस पर शासन की राशि हो सकता है खर्च

 

oplus_131074

ग्राम वासियों का कहना यह है कि यह क्षेत्र हाई स्कूल का है जहां समय-समय पर शासन के निर्देशानुसार विद्यालय भवन बनाए जाने निर्देश दिए जाते हैं जिसके लिए जगह की आवश्यकता होती है अगर उक्त भूमि में शासकीय भवन बनाए जाने का आदेश होता है तो सबसे पहले वर्तमान में खींचा जा रहा विद्युत कनेक्शन ही बाधा उत्पन्न कर सकता है इसके निर्माण के लिए विद्युत कनेक्शन हटाए जाने शासन की राशि पुनः खर्च होगी जिसे शासन की राशि का दुरुपयोग ही कहा जा सकता है।

इनका कहना है

शासकीय हाई स्कूल के मैदान में विद्युत पोल लगा विद्युतीकरण किया जा रहा है जिससे भविष्य में समस्या पैदा होगी क्योंकि तार मैदान के ऊपर से ही जा रहा है जिसे रोड के किनारे किनारे ले जाने की आवश्यकता है जिससे भविष्य में कोई समस्या पैदा ना हो।

जय सिंह गौतम

समाज सेवी एवं वरिष्ठ नागरिक
ग्राम सिमरिया

हाई स्कूल मैदान के ऊपर से विद्युत पोल लगा लाइन खींची जा रही है जिससे खतरा भी होगा और अगर कभी कोई सरकारी भवन बनाया जाना हो तो उसमें भी विधुतीकरण से समस्या होगी तार को रोड के किनारे किनारे ले जाना ही उचित होगा

कुमार सरैया
जागरूक ग्रामीण सिमरिया

Related Articles

Back to top button