डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:दीपावली के मौके पर उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में जिले के लगभग 50 पटाखे दुकान लगाई गई हैं
जिसका आज कलेक्टर डिंडौरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और सभी दुकानदारों को शासन से निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए पटाखा बेचने को कहा साथ ही साथ सुरक्षा की दृष्टि से सभी पटाखा दुकानों में तीन सेट अग्निशामक यंत्र रेत की बाल्टियाँ पर्याप्त पानी और आवश्यक वस्तुएं रखने को कहा
साथ ही साथ कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी एसडीओपी डिंडौरी पुलिस,आर आई, तहसीलदार,नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । सभी दुकानदारों को एनडीआर एफ की टीम के द्वारा सभी दुकानदारों को अग्निशामक यंत्र को चलाने की ट्रेनिंग दी गई ताकि कोई घटना ना हो सके।

वहीं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने नागरिकों से अपील की है कि उत्सव के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दीपावली आनंद और प्रकाश का पर्व है, इसे सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी हमारी खुशियों को दोगुना कर सकती है। दीपावली पर सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए त्योहार को आनंद और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है।



