DindoriUncategorized

कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के किसानों को खेती की दी तकनीकी जानकारी


किसान नेताओं ने बैठक में किसानों की समस्याओं पर किया मंथन

डिण्डौरी(संतोष सिंह राठौर) :- शनिवार को डिण्डौरी जिला मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र डिण्डौरी के मात्स्यिकी विभाग के वैज्ञानिक डाॅ सतेन्द्र कुमार ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों व किसानों से चर्चा करते हुए खेती-किसानी की नई तकनीकों से रूबरू कराते हुए, सरकार की कृषि से सबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि अधिकारियों ने बताया किसान हित में शासन के द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है आपको बता दें शासन की योजनाओं का प्रशासन के द्वारा समय पर क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के वास्तविक किसान योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है।

इसी बीच डाॅ अवधेश कुमार पटेल ने भी बैठक के दौरान उद्यानिकी संबंधी आवश्यक जानकारी दी और बताया कि उद्यानिकी किसान हित पर ही आधारित है।भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर निदान करने की बात कही।

इस बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू,उपाध्यक्ष खमोद चंदेल, उपाध्यक्ष मुकेश बघेल जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, जिला सदस्य उदय सिंह, रतन सिंह मार्को,जनजाति कार्य प्रमुख तरूण परस्ते,तहसील शहपुरा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, तहसील मंत्री एडवोकेट लवकुश झारिया, अमरपुर ब्लॉग अध्यक्ष जयकुमार भवानी, अरविंद कुमार भवानी,उपाध्यक्ष राधेश्याम बनवासी, मेहद्वानी ब्लॉक अध्यक्ष चिरौंजी लाल चंद्रोल, ग्राम अध्यक्ष नंदकिशोर झारिया, जगदीश सिंह मरावी, प्रदीप परस्ते, रामेश्वर गौतम, द्वारका सिंह ठाकुर, श्रीराम वनवासी, राजू वनवासी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे है

Related Articles

Back to top button