
डिण्डौरी(संतोष सिंह राठौर):- भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया को जिलाध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करते 1 वर्ष पूर्ण हुए जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार,जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी व जिले के समस्त वरिष्ठजन, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाऐं एवं संगठन के कार्यो को जन जन तक पहुॅचाने का प्रयास बीते 1 वर्ष मे किया, लेकिन अगर मेरी कार्यशैली, व्यवहार या किसी भी प्रकार से जाने अनजाने मे अगर किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता से दुव्र्यवहार हुआ हो तो मुझे अपने भाई, बंधु या मित्र समझकर क्षमा करेगें एवं आने वाले समय मे हम कंधे से कंधे मिलाकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करेगे एवं अगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड मतो से विजय दिलायेगें। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शायःकाल मे माॅ. नर्मदा जी के डेमघाट पर भव्य महाआरती किया एवं माॅ नर्मदा से जिलेवासियो की खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्रप्रसाद पाठक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, डाॅ. प्रदीप द्विवेदी, पुनीत जैन, राकेश परस्ते, बलराम सिंह राठौर, अविनाश सिंह सैनी, कान्हा शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व श्रद्वालुजन मौजूद रहें।