DindoriPolitics

भाजपा की विधानसभा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

वूथ जीता चुनाव जीता विधायक सागर केसरी


डिण्डौरी/ शहपुरा (संतोष सिंह राठौर)- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन मे शहपुरा मंडल अध्यक्ष धनश्याम कछवाहा के निवास मे शहपुरा मे विधानसभा संचालन समिति की भाजपा के वरिष्ठ एवं विधायक की मुख्यातिथि में बैठक आहूत की गई। बैठक के पूर्व सभी मंचासीन अतिथियो ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक मे भाजपा विधायक प्रवास के विधानसभा संयोजक संतोष साहू ने विधानसभा का वृत रखा जिसमें संगठनात्मक जानकारी से अवगत कराया साथ ही कहा हमने पूर्व में प्रदेश के द्वारा दिये गये कार्यक्रम को हम सभी ने पूर्ण निष्ठा के साथ सम्पन्न किया। अब हमारी आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है वह हमारी विधानसभा मे विधायक प्रवास के दौरान हम विधानसभा के प्रत्येक मण्डल में बैठक आहुत आपके मार्गदर्शन मे करेगें और कमजोर मतदान केन्द्र को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संचालन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के निष्ठावान पदाधिकारी व कार्यकर्ता है जो कि विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है हमें अपने दायित्व के अनुरूप कार्यो का निर्वहन करना है जिसका जो दायित्व है आगामी विधानसभा चुनाव मे हमें सबकुछ भूलकर सिर्फ कमल के लेकर चलना है और इस बार हमें दोनों विधानसभा मे भाजपा को प्रचंड मतो से विजयी दिलाना है विहार प्रांत से आये प्रवासी विधायक सागर केसरी जी ने कहा कि हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ता है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि हर उस निम्न वर्ग का विकास नही हो जाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास और उनके राहों पर चलकर हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है संबोधित करते हुए कहा कि हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है अब हमें मतदान केन्द्रों स्तर पर हमारी सरकार की योजना से लाभांवित हितग्राहियों से घर घर सम्पर्क करना है। संचालन समिति के मुख्यातिथि एवं विधायक ने आगे वात करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार लगातार इतना विकास कार्य कर रही है, परन्तु क्या कारण है कि हमारी शाहपुरा विधानसभा विगत चुनावों मे हमें पराजय का सामना करना पड़ रहा है इस पर हमें चिंता करनी होगी साथ ही हमारा मतदान प्रतिशत का शेयर को बढ़ाना है। जिसके लिए हमें प्रत्येक दिन मतदान केन्द्रों में प्रवास करना होगा। हमारे कार्यकर्ता को इतना नम्र होना चाहिए कि वूथ जीता चुनाव जीता के मूल मंत्र तब जाकर डिण्डौरी विधानसभा का चुनाव अच्छे मतों से जीतेंगे और भाजपा की पुनः सरकार बनायेगें। हमारा लक्ष्य अपने अपने मतदान केन्द्रों में विजय दिलाना है ताकि हमारा विधायक चुनकर हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकें। हमारी नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व प्रदेश मे शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास की राह पर चलते हुए विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है।बैठक मे भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे जिला भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष बद्री साहू उपाध्यक्ष मनोहर सोनी जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता जिला मंत्री अनुराग गुप्ता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश परस्ते अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा महेंद्र वाणी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू शाहपुरा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय शाहपुरा जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मी अमरपुर मंडल महामंत्री अनिल साहू दुर्गेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button