
कार्यकर्ताओं के पांव मे चक्कर, मुंह मे शक्कर, सीने मे आग, और माथे पर बर्फ – रेनू देवी
डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन मे जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे विधानसभा संचालन समिति की भाजपा के वरिष्ठ नेत्री एवं बिहार प्रदेश पूर्व उप मुख्यमंत्री व विधायक रेनू देवी की मुख्यातिथि में बैठक आहूत की गई। बैठक के पूर्व सभी मंचासीन अतिथियो ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक मे भाजपा भाजपा विधायक प्रवास के विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार ने जिले का वृत रखा जिसमें संगठनात्मक जानकारी से अवगत कराया साथ ही कहा हमने पूर्व में प्रदेश के द्वारा दिये गये कार्यक्रम को हम सभी ने पूर्ण निष्ठा के साथ सम्पन्न किया। अब हमारी आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है वह हमारी विधानसभा मे विधायक प्रवास के दौरान हम विधानसभा के प्रत्येक मण्डल में बैठक आहुत आपके मार्गदर्शन मे करेगें और कमजोर मतदान केन्द्र को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने संचालन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के निष्ठावान पदाधिकारी व कार्यकर्ता है जो कि विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है हमें अपने दायित्व के अनुरूप कार्यो का निर्वहन करना है जिसका जो दायित्व है आगामी विधानसभा चुनाव मे हमें सबकुछ भूलकर सिर्फ कमल के लेकर चलना है और इस बार हमें दोनों विधानसभा मे भाजपा को प्रचंड मतो से विजयी दिलाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने कहा कि हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ता है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि हर उस निम्न वर्ग का विकास नही हो जाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास और उनके राहों पर चलकर हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलामहामंत्री राजेन्द्र पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है अब हमें मतदान केन्द्रों स्तर पर हमारी सरकार की योजना से लाभांवित हितग्राहियों से घर घर सम्पर्क करना है। संचालन समिति के मुख्यातिथि एवं विधायक रेनू देवी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार लगातार इतना विकास कार्य कर रही है, परन्तु क्या कारण है कि हमारी डिण्डौरी विधानसभा विगत चुनावों मे हमें पराजय का सामना करना पड़ रहा है इस पर हमें चिंता करनी होगी साथ ही हमारा मतदान प्रतिशत का शेयर को बढ़ाना है। जिसके लिए हमें प्रत्येक दिन मतदान केन्द्रों में प्रवास करना होगा। हमारे कार्यकर्ता को इतना नम्र होना चाहिए कि पांव मे चक्कर, मुंह मे शक्कर, सीने मे आग, और माथे पर बर्फ होनी चाहिए तब जाकर डिण्डौरी विधानसभा का चुनाव अच्छे मतों से जीतेंगे और भाजपा की पुनः सरकार बनायेगें। हमारा लक्ष्य अपने अपने मतदान केन्द्रों में विजय दिलाना है ताकि हमारा विधायक चुनकर हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकें। हमारी नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व प्रदेश मे शिवराज सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास की राह पर चलते हुए विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है।
मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार व आभार अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती ने व्यक्त किया।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, जिला मंत्री राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, अंजू साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, राजेश्वर साहू, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पि.वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख नबाव मंसूरी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जनपद अध्यक्ष पवंती बाई कुशराम, महिलामोर्चा जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी, महिलामोर्चा अध्यक्ष रजनी श्रीवास गामूसिंह परमार, उदयभान सिंह ठाकुर, बाबूराम वनवासी, धनेश धनंजय, सरजू प्रसाद ठाकुर, जयसिंह सरैया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
