एबीवीपी गाड़ासरई नगर की नवीन कार्यकारणी हुई घोषित

युवा देश का भविष्य है – रामाधार सिंह
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर) – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाड़ासरई नगर बैठक के दौरान नवीन कार्यकारणी घोषण की गई, बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस जी एवं डिंडोरी नगर मंत्री लक्ष्मण परमार जी उपस्थित रहे।
विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस जी के द्वारा बताया गया की युवा देश का भविष्य है और राष्ट्र के विकास में उसकी महती भूमिका है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को राष्ट्र के पुनर्निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रहा है। साथ ही बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को नगर में महाविद्यालय/विद्यालय में किस प्रकार से युवाओं को एक दिशा देने का काम करना चाहिए कैसे काम को गति देना है उसको लेकर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
तत्पश्चात विभाग संगठन मंत्री जी द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें नगर मंत्री विकास नागेश, नगर सह मंत्री अभिषेक चक्रवर्ती, विक्रांत रावत, डीलेन दुबे ,नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख देवेश नामदेव, नगर सह स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख रेशमा तांडिया, नगर स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख रेखा महोबिया, नगर सह स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख मुकेश कुमार, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख नरेंद्र पुसाम, नगर राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख सूरेखा महोबिया, नगर कीड़ा प्रमुख संतोष मरावी, नगर कीड़ा सह प्रमुख अंकित नागेश, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख खेमलाल मांझी, नगर स्टडी सर्कल सह प्रमुख हरिहर सिंह, प्रिंस नायक, नगर विद्यालय प्रमुख कविता यादव , नगर विद्यालय सह प्रमुख राजा श्रीवास को बनाया गया।
तत्पश्चात नगर कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां व्यक्त की।