Dindori

जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन कल

भगवती मानव कल्याण संगठन जिला शाखा डिंडौरी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )- भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वधान में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद निर्देशन में 24 घंटे का अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ 22 अप्रैल को प्रारंभ किया गया एवं समापन 23 अप्रैल किया जायेगा । उक्त कार्यक्रम के समापन बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा दीदी व सिद्धाश्रम चेतना आरुणी एवं मुख्य सचिव आशीष शुक्ला का आगमन होगा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय प्रवक्ता भोला सिंह राठौर ने बताया कि समापन के पूर्व मुख्य अतिथिओ का स्वागत हेतु रैली व कलश यात्रा का भी आयोजन किया जायेगा ।बताया गया है कि यह संगठन पूर्ण आध्यात्मिक संगठन है ओर इस संगठन से करोड़ो लोग जुड़कर नशामुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीने के लिए संकल्प लेते हुए अपनी जीवन को सवाँर चुके है ओर संगठन का लक्ष्य भी डिंडौरी जिलेवासियों को नशामुक्त करने का है। जानकारी के अनुसार संगठन के द्वारा देश ही नही बल्कि विदेश में भी जनजागरण का कार्य किया जा रहा है और संगठन सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोगो को उक्त कार्यक्रम में पहुँचने की अपील करता है।
जानकारी में बताया गया कि समापन क्रम के पश्चात शक्ति जल भी वितरित किया जाएगा जो परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र जी महाराज के द्वारा महाशक्ति यज्ञ के माध्यम से विशिष्ट अभिमंत्रित शक्तिजल जो समाज को पूर्ण शरीरिक एवं मानसिक रूप से विचारों में लाभ प्रदान करेगा उसका निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार समाज कल्याण हेतु चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान व गांव गांव व शहर में चल रहे अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है की आइए हम सब मिलकर समाज को नशामुक्त के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, करने का प्रयास करे। कार्यक्रम के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, जयसिंह मरावी, राजेंद्र कुशराम और पूर्व विधायक दुलीचंद उरेती एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button