24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का 22 अप्रैल से होगा आयोजन

श्री दुर्गा चालीसा पाठ की समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मुख्य सचिव की होगी उपस्थिति
भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन पूजा दीदी जी एवं केंद्रीय सचिव आशीष शुक्ला होंगे सम्मिलित
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर) भगवती मानव कल्याण संगठन जिला शाखा डिंडोरी के तत्वधान में 22 अप्रैल 2023 से जिला स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा का 24 घंटे का अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसके बारे में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम राठौर के द्वारा बताया गया है कि धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा विश्वशांति जनकल्याण सामाजिक सद्भावना एवं धर्म रक्षार्थ आत्मोथान हेतु दिनांक 15/3/ 1995 को भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया गया था जिसका केंद्रीय कार्यालय पूज्य सदगुरुदेव जी के द्वारा स्थापित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में स्थित है इस पावन पवित्र आश्रम स्थल में श्री दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ परम पूज्य सदगुरुदेव जी महाराज के संरक्षण एवं निर्देशन व आशीर्वाद से दिनांक 15/4/ 1997 से अनवरत अनंत काल के लिए सतत चल रहा है इसी क्रम में जन जन के कल्याण हेतु भारतवर्ष के प्रत्येक प्रांतों के जिलों,तहसीलो वा मां भक्तों के घरों पर 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा की अखंड पाठ गुरुवर जी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों द्वारा सतत कराए जा रहे हैं इसी कड़ी में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान डिंडोरी में श्री दुर्गा चालीसा का जिलास्त्रीय 24 घंटे का अखंड पाठ का आयोजन 22 अप्रैल 2023 को किया जा रहा है इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्म संप्रदायों की धर्म प्रेमी जनता को सादर आमंत्रित किया जा रहा है सभी से इस धार्मिक कार्यक्रम में शारीरिक शुद्धता व नशा मुक्त रहकर ही भाग लेने की बात कहीं गई है भगवती मानव कल्याण संगठन जिला शाखा डिंडोरी ने सभी जाति धर्म संप्रदाय की धर्म प्रेमी जनता को अधिकाधिक संख्या में24 घंटे की अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित होने की अपील की गई है जिससे उनके जीवन में भी बदलाव आए और वे भी नसे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीने के लिए अग्रसर हो सके

