Dindori
Trending

महाआरती के माध्यम से लोग हो रहे है नशामुक्त

User Rating: Be the first one !

अशोक सारस भवन में हुआ महाआरती का आयोजन

डिंडौरी – भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के प्रथम रविवार को परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के आशीर्वाद निर्देशन में अशोक सारस भवन पुरानी डिंडोरी में महाआरती का क्रम संपन्न हुआ।

आज की इस कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता भोला सिंह राठौर के द्वारा किया गया तथा महाआरती क्रम के प्रारंभ में गुरुवर के जयकारा संतोष राठौर के द्वारा लगाया गया वहीं माताजी के जयकारे हेमवती परस्ते के द्वारा लगाई गई तत्पश्चात शंखनाद करते हुए मंत्रों का उच्चारण कर महाआरती क्रम संपन्न की गई।

महाआरती के समापन पश्चात भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारीओं के द्वारा योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज की समाज कल्याण के लिए चल रहे साधना क्रम की जानकारी डिंडोरी ब्लॉक के अध्यक्ष बहादुर मसराम जी के द्वारा दी गई चिंतन के अगली कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम राठौर के द्वारा बताया गया कि एक ऋषि की यात्रा में सबसे पहले अपने जीवन में परिवर्तन लाओ प्रातः उठना मॉ ॐ की जाप करना और साधना क्रम की साथ ही प्राणायाम करने की जानकारी दी गई उन्होंने कहा की ऋषि के बताए हुए मार्ग में चलने से आपके जीवन में बहुत कुछ परिवर्तन आएगा हमारी गुरुवर विश्व अध्यात्म जगत को अपने तप बल की चुनौती दिया है और ऐसी गुरुवर के साथ हम जुड़ कर अपने आप मे शोभाग्यशाली समझते है। परोपकार की भावना के साथ समाज हित में कार्य करें, इसी का परिणाम है कि आज हम ओर आप लोगो के माध्यम से डिंडोरी ही नही देश विदेश में लाखों लोगों को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान बनाया गया यह गुरुवर के आशीर्वाद और साधना का प्रभाव है इस प्रकार हमें जनजागरण को तेज गति प्रदान करना है जिससे लोगों की अंदर परिवर्तन लाया जा सके। तत्पश्चात कार्यक्रम का आभार हेतु भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह कुशराम के द्वारा किया गया।। अंत मे प्रसाद और शक्ति जल का वितरण किया गया।।

Related Articles

Back to top button