Dindori

घोषणावीर मुख्यमंत्री का अंतिम बजट,झूठा बजट:- भारती

डिंडौरी। राष्ट्रीय कांग्रेस किसान संगठन जिला उपाध्यक्ष देव सिंह भारती ने भाजपा सरकार के 2023 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घोषणावीर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के लिए अंतिम झूठा बजट है। यह सत्यनाश का बजट है। बजट में सब कुछ सिर्फ प्रस्तावित है। जो सिर्फ 3 महीने का चुनावी जुमला वाला बजट है। भारती ने आगे कहा मध्यप्रदेश में इस साल 1 करोड़ बेरोजगार है। डाक्टर, शिक्षक की कमी की संख्या 25 फीसदी बढ़ी है। महंगाई, बेरोजगारी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। लाड़ली बहना योजना सिर्फ एक नाटक है। अगर बहनों की चिंता होती तो सरकार होली का गिफ्ट 50 रूपए गैस के दाम बढ़ाकर ना देती। भारती ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आयी तो महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा तथा महंगाई व बेरोजगारी कम होगी।

Related Articles

Back to top button