
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)| आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के डिंड़ौरी निवास स्थान पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंदराम एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने ओमकार सिंह मरकाम एवं कांग्रेस की रीतिनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने पुरूष कार्यकर्ताओं को एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने महिला कार्यकर्ताओं को सूत की माला पहनाकर कर सदस्यता ग्रहण करवाई एवं स्वागत किया ओमकार सिंह मरकाम ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सभी से संगठन को मजबूत करने के लिए आवाहन किया ताकि 2023 में कमलनाथ को मुख्यमंत्री एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सकें| इस अवसर पर शिवकुमार धूर्वे, रामू मरावी सुनैन कुशराम वीरेंद्र कुशराम , जुगरी बाई, रवि मरकाम, घनश्याम सरैया, एल एस मरावी, भूरा परस्ते, बलदेव मरावी, जावेद इकबाल, रामजी साहू, केवल सिंह अरियाम, चंद्रवती अरियाम, करिश्मा मसराम संगीता अरियाम एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें