

डिण्डौरी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान से प्रदेश के नागरिक आहत है, इसी को लेकर भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने मेन रोड पर पुतला दहन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद- मुर्दाबाद के नारे लगाये। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया कि भाजपा सरकार नई आबकारी अधिनियम निकालकर शराबबंदी करने का काम किया फिर भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहा यह सिर्फ भाजपा सरकार ही नही बल्कि प्रदेष के 8 करोड़ से ज्यादा जनताओं का अपमान किया है। कांग्रेस की इस तरह की घटिया सोंच जिससे हम सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर करते है और भगवान से कमलनाथ को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना करते है। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, आशीष सोनी, मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, जयसिंह सरैया, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया, भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री तरूण ठाकुर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष चन्द्ररसिंह परमार, नगर अध्यक्ष मनी सैनी, कान्हा शर्मा, प्रियांशु मिश्रा, परसराम पाराशर, कृष्णा गोस्वामी, गोकुल ठाकुर सहित भाजयुमो व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।