DindoriHealth
Trending

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल ने किया पौधारोपण

जीवन को निरोग और आनंदमय बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करने का दिया संदेश

डिंडोरी- भारतीय किसान संघ डिंडौरी किसानों की समस्या के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधारोपण का कार्य निरन्तर कर रही है।
वर्तमान समय में आमजन भी अनेक बीमारियों से ग्रस्त है। अधिकतर बीमारियों का कारण पर्यावरण का असंतुलन है। पर्यावरण असंतुलित होने से स्वास की बीमारी,केंसर,मानसिक तनाव,पेट की बीमारी सहित अनेक गम्भीर से गम्भीर बीमारी हो रही है।
पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सद्गुरु जग्गी वासुदेव सहित विश्व स्तर पर अनेक संघ मुखर होकर कार्य पर्यावरण संरक्षण कर रही है,इनमें से एक संगठन भारतीय किसान संघ भी है जो लगातार पौधारोपण करती है,सभी में पर्यावरण के प्रति जनजागृति लाने का कार्य कर रही है।
आज का पौधारोपण माँ शारदा गौशाला करौंदी के समीप किया गया डिंडोरी प्रवास के दौरान जिसमें भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल,जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,जिला संयोजक सोहन साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button