गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउंड में मुख्य समारोह:कलेक्टर के साथ लहरी बाई ने किया झंडावंदन; अतिथि बोले- गण का तंत्र में हो रहा विश्वास

डिंडौरी में जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम किया गया। ध्वजारोहण कलेक्टर विकास मिश्रा और लहरी बाई बैगा ने किया। कलेक्टर विकास मिश्रा व एसपी संजय सिंह ने सलामी लेकर ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। परेड मंच स्थल से सलामी देते हुए गुजरी।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री का संदेश का वाचन किया। इसके बाद लहरी बाई बैगा का कलेक्टर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से परिचय करवाया। लहरी बाई ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। ग्राउंड में स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में सभी अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।
कौन है लहरी बाई
लहरी बाई बैगा बजाग जनपद के सिलपीड़ी गांव की रहने वाली है, वह मिलेट्स बीज बैंक चलाती हैं। ग्रामीणों को फ्री में को फ्री में बीज देकर मोटे अनाज की खेती के लिये प्रोत्साहित करती है। इस बार जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के ग्रामीण अंचलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, कर्मचारी, पुजारी, थर्ड जेंडर, सफाईकर्मी, जवानों के परिजनों सहित 50 लोगों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। सभी ने ग्राउंड में बैठकर मुख्य कार्यक्रम को देखा।
नर्मदा सफाई अभियान से जुड़ी सलमा, थर्ड जेंडर शबनम मौसी, नर्मदा मंदिर के पुजारी सुशील दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पहली बार इस तरह से बुलाकर सम्मानित किया। हम लोगों ने बैठकर कार्यक्रम देखा तो अब डिंडौरी के तंत्र पर विश्वास बढ़ रहा है।
यहां भी हुआ ध्वजारोहण
- भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने ध्वजारोहण किया।
- कांग्रेस कार्यालय में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
- पत्रकार भवन में जिला अध्यक्ष शिवराम बर्मन ने ध्वजारोहण किया।
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया।
- पीएचई कार्यालय में एक्सक्यूटिव इंजीनियर शिवम सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।
- पीआईयू कार्यालय में प्रभारी एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने ध्वजारोहण किया।
- करंजिया वन परिक्षेत्र में रेंजर पुष्पा सिंह ने ध्वजारोहण किया।
- शहपुरा जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आंर्मो ने ध्वजारोहण किया।
- विद्युत विभाग कार्यालय में अधीक्षण यंत्री ने ध्वजारोहण किया।