DindoriPolitics

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विगत दिन हुआ डिंडौरी आगमन

जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

डिंडौरी( संतोष सिंह राठौर):- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माॅ नर्मदा के पावन धाम अमरकंटक के यात्रा पर निकले जहाॅ, शहपुरा में मण्डल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा एवं भाजपा पदाधिकारीगण बिछिया में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी व भाजपा पदाधिकारियो ने भव्य स्वागत किया। काफिला शहपुरा से विक्रमपुर, शाहपुर होते हुए जोगीटिकारिया पहुॅची जहाॅ भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के नेतृत्व मे समस्त भाजपा पदाधिकारियो ने एक एक कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत क्रम के पश्चात् शिवराज सिंह चौहान ने माॅ. नर्मदा जी के तट पर पूजन अर्चन के साथ आरती किया एवं माॅ नर्मदा से प्रदेशवासियो की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात् डिण्डौरी के दीदी कैफे में भाजपा पदाधिकारियो के साथ भोजन कर गाड़ासरई, करंजिया होते हुए अमरकंटक के लिए प्रस्थान किये। इस दौरान जोगीटिकारिया में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, पवन शर्मा, गजेन्द्र करचाम, चन्द्रशेखर नायक, धुव्र पटेल, स्कंद चौकसे, राज साहू, राजेन्द्र बर्मन, प्रदीप द्विवेदी, भागीरथ उरैती, आशीष सोनी, राहुल पाण्डेय, अविनाश सिंह सैनी, अनिल साहू, पवन पाराशर, प्रशांत मिश्रा, सहित भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button