
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)विकसित भारत संकल्प यात्रा विकासखण्ड करंजिया पहुॅची जहाॅ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देशहित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते है। उन्होने खुद से पहले राष्ट्र को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके तहत आज हमारी यह संकल्प यात्रा करंजिया मे पहुॅची है। हमारी सरकार का आशय है कि अब कोई भी व्यक्ति को सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने व परेशान होने की जरूरत नही है अब सरकार आपके द्वार खुद आयेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर बैठे लाभ देगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है वही सास्कृतिक विरासतों को प्रथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ता है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि जब तक हर उस निम्न वर्ग का विकास नही हो जाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास हो और उनके राहों पर चलना हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है। हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है। पहले की कांग्रेस सरकार सिर्फ सत्ता सुख भोगती थी, उन्हे राज्य के विकास से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही था उनका उद्देश्य खुद का विकास करना था, आपको याद होगा कांग्रेस की सरकार में रोड़ का पता नही था, लाइट कभी आती नही थी हमेशा अंधेरा बना रहता था, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आयी है आज पूरे प्रदेश में चमचमाती सड़के एवं चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध है ये सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है। आज पूरे प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए हमारी म.प्र. की सरकार कार्य कर रही है, जिसमें वर्तमान मे लाड़ली बहना योजना ये योजना न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगी बल्कि इस योजना के माध्यम से महिलाऐं आत्मनिर्भर बनेगी जिससे प्रदेश व राष्ट्र सशक्त होगा।
उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार, जिला मंत्री सियाराम साहू, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार मोंगरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक गजेन्द्र करचाम, लालसिंह उईके, ऋतुराज टांडिया, किशनपाल धुर्वे, फूलचंद यादव, मानसिंह ठाकुर, कान्हा शर्मा, राजु धुर्वे, त्रिवेणी ठाकुर, सुशीला धुर्वे, प्रेमलाल मोंगरे, पूरन पेन्द्रो सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।