DindoriPolitics

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया योग

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )दिनांक 20 जून 2023को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा मंडल समनापुर डिंडोरी में संपन्न। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैली चित्र पर तिलक वंदन पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद मा.श्री अजय प्रताप सिंह जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मा.श्री ओम प्रकाश धुर्वे जी, डिंडोरी जिले के प्रभारीमा. श्री गिरीश द्विवेदी जी,…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया योग

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श नारायण सिंह कुशवाह जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया जी के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर आज 21 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजित कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण डिंडोरी में भाग लिया। एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण के माध्यम से चल रहे प्रसारण को देखा एवं सुना , मोदी जी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देश को संबोधित करते हुए कहा साथियों,

गीता में कहा गया है-

तं विद्याद् दुःख संयोग-

वियोगं योग संज्ञितम्।

अर्थात्, दुखों से वियोग को, मुक्ति को ही योग कहते हैं। सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की ये योग यात्रा हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ानी है। चाहे कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो,
हर एक के लिए, योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है। आज विश्व में, योग के प्रति जिज्ञासा रखने वालों की संख्या बहुत बढ़ रही है। देश-विदेश में योग प्रतिष्ठानों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में योग का जो मूलभूत तत्वज्ञान है, मूलभूत सिद्धांत है, उसको कायम रखते हुए, योग, जन-जन तक पहुँचे, अविरत पहुँचे और निरंतर पहुँचे, ये कार्य आवश्यक है। और ये कार्य योग से जुड़े लोगों को, योग के आचार्यों को, योग प्रचारकों को साथ मिलकर करना चाहिए। हमें खुद भी योग का संकल्प लेना है, और अपनों को भी इस संकल्प से जोड़ना है।’योग से सहयोग तक ‘का ये मंत्र हमें एक नए भविष्य का मार्ग दिखाएगा, मानवता को सशक्त करेगा।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी मानव जाति को आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनायें। बहुत बहुत धन्यवाद!कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद माननीय श्री अजय प्रताप सिंह जी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री माननीय श्री ओम प्रकाश धुर्वे जी, डिंडोरी जिले के प्रभारी श्री गिरीश द्विवेदी जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अवध राज बिलैया जी, श्री पंकज सिंह तेकाम जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती जी, दशरथ सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, शिवम भाजपा पदाधिकारी, विभागों के अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राओं के साथ योग किया गया। इसी तरह जिलेभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Back to top button