DindoriPolitics

डोर टू डोर जन संपर्क करें जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता – अजय प्रताप सिंह( राज्यसभा सांसद )

 

जिले से मंडल तक के सभी कार्यकर्ता बूथवार जनसंपर्क की ले जिम्मेदारी – ओम प्रकाश धुर्वे (राष्ट्रीय मंत्री )

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर )दिनांक 20 जून 2023को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा मंडल समनापुर डिंडोरी में संपन्न। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैली चित्र पर तिलक वंदन पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद मा.श्री अजय प्रताप सिंह जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मा.श्री ओम प्रकाश धुर्वे जी, डिंडोरी जिले के प्रभारीमा. श्री गिरीश द्विवेदी जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम जी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र सिंह राजपूत जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला मार्को जी एवं समस्त मोर्चा अध्यक्ष मंच पर उपस्थित रहे। माननीय राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत समस्त मोर्चों को दिए गए कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से सफल बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने कहा अभियान के उद्देश्य सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करना ,विशेष संपर्क, व्यापक जनसंपर्क ,लाभार्थी संपर्क, विभिन्न वर्गो व वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क, जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अपने मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करें। 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ सभी बूथों पर डिस्टल रैली मैं अपने मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे जी ने समस्त मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- घर-घर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मोर्चों के सभी वरिष्ठ जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी छोटे बड़े सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। मोर्चा का आखिरी इकाई एवं आखिरी कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे प्रत्येक घर में जाकर लोगों के साथ मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करें अभियान के मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 पर कॉल करवाएं मोदी जी के 9 वर्ष की उपलब्धियों का पर्चा, कैलेंडर, फेस मास्क, और अन्य सामग्री वितरित करें।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के घरों की दीवारों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर स्टीकर आदि लगाकर प्रचार प्रसार करें । कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दशरथ सिंह राठौर जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महेश धूमकेती अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष , परसराम नागेश एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्रीमती नरवरिया मरकाम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा, किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छाबड़ा ने किया एवं आभार समनापुर मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत ने किया।

Related Articles

Back to top button