DindoriEagriculter

जलसंसाधन विभाग की लापरवाही से अन्नदाता परेशान, पानी ना मिलने से खाली पडे रह जा रहे कृषियोग्य भूमि

किसानों को समय पर नहीं मिल रहा चौरा बांध का पानी, टूटे-फूटे पड़े नहर

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:इन दिनों रबि फसल के लिए किसानों की खेती किसानी चालू है,धान की कटाई गहाई के बाद खेत खाली हुई है पर केनालों,नहरों की मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं कराया गया है।
रबी फसल के लिए मुख्य रूप से किसानों को पानी की जरुरत होती है किसान बांध के भरोसे फसल लगाते है ।
डिंडौरी जिला के विकासखंड शहपुरा में चौरा जलाशय बांध है जिसका एक मात्र उद्देश्य 8 गांवों के किसानों को केनाल के माध्यम से पानी देना है किन्तु जल संसाधन विभाग शहपुरा के लापरवाही से किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रही है ।
ज्ञात हो की किसानों को पानी, बिजली, खाद, बीज समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में मिले इसलिए भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में सातों विकासखंड में सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक भी किया है किन्तु
जल संसाधन विभाग के अधिकारी केनालों के मरम्मतीकरण में ध्यान नही दे रहे है, जिसका जीता जागता उदाहरण चौरा जलाशय बाँध है जिससे 8 गावों के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है किन्तु नहर बनने के बाद भी दोबारा पानी किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँच रहा है ।
वास्तविकता का पता तब चला जब भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम लालपुर के बीच निर्मित केनाल का निरीक्षण किया तो केनाल टूटी-फूटी नजर आई तो वहीं कुछ जगह पूरी तरह समाप्त ही हो गया है साथ ही केनाल की साफ सफाई नही हुई है जिसके कारण किसानों के खेतों तक पानी नही पहुँच पा रही है ।

पानी ना मिलपाने से खाली पडा रह जाता है हजारों एकड कृषि भूमि

पानी न मिलने से यहां लगभग हजारों एकड जमीन खाली पडी रहती है और किसान रबी की फसल नही ले पा रहे है जबकि जल संसाधन विभाग केनाल के मरम्मतीकरण एवं साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रहा है पर वास्तविकता तो कुछ और नजर आ रही है। केनाल,बांध निरीक्षण के समय भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, ग्राम अध्यक्ष शिव कुमार झारिया, ग्राम मंत्री खुमान झारिया आदि किसान उपस्थित रहे है ।

Related Articles

Back to top button