केंद्र प्रभारी की मनमानी से किसान परेशान, गुमराह कर निर्धारण से अधिक लिया जा रहा तौल
केंद्र प्रभारी को नहीं उच्च अधिकारियों का भय, नियमों को तक में रख किया जा रहा खरीदी केंद्र का संचालन

विकासखंड समनापुर अंतर्गत खरीदी केंद्र बरगा का मामला
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:इन दिनों धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र शासन एवं प्रसाशन स्तर पर से संचालित किए गए हैं, जिस पर उपार्जन लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़े इसलिए सर्व सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश किए गए हैं पर देखने में ये आ रहा है की खरीदी केन्द्रो में उचित व्यस्था नहीं की गई है तो वहीं कई खरीदी केंद्रों में तो तौल भी अधिक लिए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला समनापुर विकास खंड के खरीदी केंद्र बरगा का सामने आया है, जहाँ देखने में यह आया की किसी किसान से 38किलो 200ग्राम लिया जा रहा है, तो वहीं किसी किसान से 39किलो 200ग्राम अब सवाल यह उठता है की जब वारदाना छोटा है तो सभी किसानों से एक ही तौल लिया जाएगा या अलग -अलग जब इस सम्बन्ध में केंद्र प्रभारी से जानकारी चाही गई तो, उनके द्वारा यह कहा जा रहा है की वारदाना छोटा है जिसमें 37किलो की भर्ती किया जा रहा है कई किसानों का धान ज्यादा आ रहा है और कई किसानों के कम इस लिए जितना धान आता है उतना भर्ती किया जाता है, और जब केंद्र प्रभारी से यह पूछा गया की इनका हिसाब कैसे होगा जब बाकी किसानों से 37किलो 580लेते हो और कुछ किसानों से 38किलो 200ग्राम एवं 39किलो 200ग्राम लेते हो तब उनके द्वारा कहा गया की टोटल जोड़ कर 40किलो 580के हिसाब से बना लिया जाएगा, जब इस तरह से हिसाब बनाने का हिसाब रजिस्टर में दिखाने की बात कहीं गई तो पता चला की रजिस्टर में 37किलो ग्राम का ही हिसाब लिखा जा रहा है इस तरह से किसानों को गुमराह कर मनमानी तौल लिया जा रहा है।
इनका कहना है
खरीदी केंद्र में सभी प्रकार की सुविधा है वारदाना छोटा है इस लिए धान जितना आता है उतना भर्ती कर लिया जाता है

सुभाष कुमार चंदेल
केंद्र प्रभारी बरगा
मैं दिखवाता हूँ की केंद्र प्रभारी के द्वारा कैसे अलग अलग भर्ती किया जाता है शासन के दिशा निर्देश के अनुसार ही धान का खरीदी होना चाहिए।

सुकमन कुलेश
नायब तहसीलदार
समनापुर



