Dindoriअध्यात्म

डिंडौरी के धमनगांव में बनवासी समाज ने शबरी माता जी की जयंती धूमधाम से मनाई

रामकीर्तन का आयोजन के साथ -साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा, शबरी जयंती को बताया निः स्वार्थ भक्ति का प्रतीक

 

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर )-: डिंडौरी विकासखंड के धमन गांव में बनवासी समाज के द्वारा राम कीर्तन का आयोजन कर शबरी माता जयंती मनाया गया इस अवसर पर भव्य रैली भी निकाली गई,

Oplus_16908288

समस्त वनवासी समाज के द्वारा शबरी माता का कार्यक्रम रखा गया
शबरी माता से वनवासी समाज का गहराई से आस्था जुडा हुआ है बनवासी समाज के जागरूक ग्रामीणों ने जानकारी में बतलाया है कि,सप्तमी तिथि भगवान राम की परम भक्त माता शबरी के समर्पण और प्रेम को समर्पित है। इस पावन दिन पर, भक्तजन माता शबरी और भगवान राम की पूजा करते हैं, उपवास रखते हैं, और उनके निस्वार्थ प्रेम की कथा का पाठ करते हैं,शबरी जयंती के मुख्य पहलू और महत्व के सम्बन्ध में प्रमुखता से जानकारी में बतलाया गया की माता शबरी की जयंती भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति को याद दिलाता है, जो जाति या सामाजिक स्थिति से ऊपर उठकर प्रेम का मार्ग प्रशस्त करती है,
पौराणिक कथा में भी माता शबरी ने अपने आराध्य श्री राम के लिए वन में बेर चुनकर रखे और खट्टे होने के डर से उन्हें चखकर (झूठे बेर) खिलाया, जिसे भगवान राम ने बड़े चाव से स्वीकार किया।पूजा विधि के बारे में बतलाया गया की भक्त सुबह जल्दी स्नान करते हैं, माता शबरी और भगवान राम की प्रतिमा को बेर (बेर), फूल, और दीप अर्पित करते हैं और आरती करते हैं।
शबरी जयंती हमें निःस्वार्थ भक्ति और प्रेम का संदेश देती है

Related Articles

Back to top button