CraptionDindori

इंजिनियर एवं सरपंच, सचिव की सांठ गांठ से कराया गया गुणवत्ता हीन सी सी सड़क का निर्माण

लाखो की लागत से निर्मित सी सी सड़क निर्माण के एक माह में ही लगा उखड़ने

निरिक्षक अधिकारी भी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन आ रहे नजर

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत कुकर्रामठ का मामला

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)-:जिले भर के अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति कितने ईमानदार है जिले भर में हुए कार्यों को देखा जाए तो स्वतः ही समझ में आ जाएगा,अगर बात करें अमृत सरोवर की तो जिले भर में निर्मित अमृत सरोवर के 3प्रतिशत भी अमृत सरोवर भी ठीक नहीं है वहीं हाल ही में जल गंगा संवर्धन में बने तालाबों में कुछ तालाब ही सही है इसीतरह देखा जाए तो हर ग्राम पंचायतों में आठ से दस चेक डैम और स्टॉप डैम हैं पर उनमें से किसी ग्राम पंचायत में एक या दो में पानी रुकता हो तो बहुत है कई ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जहाँ चेक डैम और स्टॉप डैम केवल नाम मात्र के लिए बने हैं। इसी तरह सी सी रोड का भी मामला है जिसमें, मटेरियल बाद में गिरता है पहले राशि निकाल ली जाती है, फिर जैसे तैसे निर्माण करा दिया जाता है चाहे फिर निर्माण जैसा भी हो उससे ना हो इंजिनियर को कोई मतलब है और ना हो जनपद सी ई ओ को वहीं जब मामले की जानकारी सम्बंधित इंजिनियर और सी ई ओ को दी जाती है तो कार्य ठीक होने की बात करते हुए दिखवा लेने की बात करते हैं, और ज़ब जिम्मेदार अधिकारी ही अपने कर्तव्य के प्रति इतने उदासीन हो तो कार्य ठीक होने की उम्मीद करना अंधे को आयना दिखाने के समान है। ऐसा ही मामला वर्तमान में जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ का सामने आया है जहाँ पिछले अक्टूबर एवं नवम्बर में दो सी सी रोड का निर्माण हुआ है 1.राहुल पांडे के घर से पूरन के घर तक जिसकी लागत 300000है तो वहीं 2.नदिया टोला प्राथमिक स्कूल से टेक तक जिसकी लागत 529000है जिसे देखा जाए तो खुद समझ में आ जाएगा की उक्त सी सी रोड का निर्माण कितने ईमानदारी से कराया गया गया है,जो की अभी निर्माण की पूर्णता दिनांक से देखा जाए तो एक माह और कुछ दिन ही हुए हैं और सी सी सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में है अभी से सी सी रोड में धूल उड़रहा है, जब की उस रोड पर अभी उतना आवागमन भी नहीं हुआ है ऐसा नहीं है की इस गुणवत्ता हीन सी सी रोड निर्माण की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को ना दी गई हो या उनके संज्ञान में ना हो पर उन जिम्मेदार अधिकारियों को इन सबसे लेना देना ही नहीं है, बल्कि जानकारी देने वाले को दिखवा लेने की बात करते हुए टाल दिया गया, अब ज़ब इंजिनियर अरुणभगत्त्य से सी सी रोड उखड़ रहा इस सम्बन्ध में जानकारी ली जाती है तो कहा जाता है की रोड ठीक बनाया जाना बतलाया जाता हैं और निर्माण के दौरान वारिस होने का कारण दर्शाया जा रहा है,और मूल्यांकन किए जाने की बात पर कहा जाता है की बिना मूल्यांकन ही राशि निकाल लिया जाता है, जब की निर्माण के दौरान इंजिनियर साहब कभी आए ही नहीं।

नोट -ग्राम पंचायत सचिव सेजानकारी लेना चाहा गया, पर वो जानकारी देने से बचते रहे।

इनका कहना है

यह सी सी रोड राहुल पांडे के घर सेपूरन के घर तक बना है जिसमें ख़राब बनाया गया है अभी तीन महीना भी नहीं हुआ और उखड़ने लगा है

प्रेम सिंह दुर्वासा
जागरूक ग्रामीण कुकर्रामठ

सी सी रोड का निर्माण अक्टूबर एवं नवम्बर माह में कराया गया है, निर्माण के समय बारिस हो रहा था, पानी ढककर रोड बचाया गया था, रोड में पर्याप्त मटेरियल डाला गया है,रोड कैसे उखड रहा है,इसके बारे में जानकारी नहीं है।

सीताराम राठौर
उपसरपंच ग्राम पंचायत कुकर्रामठ

सी सी रोड का निर्माण सही हुआ है, निर्माण के समय वारिस होने कारण भी हो सकता है मैं देखवाता हूँ

अरुण भगत्या
इंजिनियर जनपद पंचायत समनापुर

Related Articles

Back to top button