भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी की जिला बैठक किसान संघ कार्यालय शहपुरा में हुआ संपन्न
महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री भरत भाई पटेल एवं संघ प्रचारक नैनसुख हुए सम्मिलित

डिंडौरी/ शहपुरा(संतोष सिंह राठौर):- भारतीय किसान संघ ने बैठक की शुरूआत भारत माता बलराम भगवान के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन पूजन कर किया।
सर्व प्रथम विगत दिवस तहसील शहपुरा में 30 दिसम्बर 2024 को विशाल ट्रेक्टर महा रैली किया गया था जिसमें जिले की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें प्रमुख मांगो पर शहपुरा मे 132 के.वी. सब स्टेशन दनदना जलाशय की पक्की नहर निर्माण एवं जिलों की नहरों की मरम्मती करण,धान में चार हजार प्रति हेक्टेयर बोनस एवं गेहूँ मे 175/- प्रति क्विंटल बोनस देने पर भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी के द्वारा धन्यवाद प्रेषित करता है।
इस बैठक मे प्रांत संगठन मंत्री द्वारा संघ की कार्य योजना को अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई जिससे सभी गांव के किसानों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष लाया जा रहा सके। संगठन विस्तार को लेकर एवं ग्राम, तहसील एवं जिला के सदस्यों की अभ्यास वर्ग/ प्रशिक्षण की जाएगी।
संघ प्रचारक नैनसुख भाईसाहब ने भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अनवरत जन अभियान – 2025 पर अपना वक्तव्य रखा जिसमें आगामी 30 मार्च से 30 अप्रैल तक होने वाले गांव स्तर पर भूमि माता-गौमाता-वृक्ष पूजन कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से दिया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल,संघ प्रचारक नैनसुख, जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष एड. गजाधर साहू, जिला युवा वाहनी प्रमुख टेकचंद साहू,शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, उपाध्यक्ष जगदीश साहू,तहसील मंत्री यतेन्द्र कुमार साहू,मटरू दादा,नन्दकिशोर, कालिका प्रसाद, संत कुमार,उदय सिंह, जगदीश दादा, संतोष झारिया, रणजीत सिंह, दिलीप झारिया, संदीप झारिया, ब्रजेश गौलिया,यशवंत साहू,गिरजाशंकर, आदि लोग रहे उपस्थित।