मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के चयनित 94 तीर्थयात्री 27 सितंबर को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होंगे

डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर)मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों से चयनित 94 तीर्थ यात्री 27 सितंबर 2023 को जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होंगे। चयनित तीर्थयात्रियां में 45 महिला एवं 49 पुरूष शामिल हैं। सभी चयनित तीर्थयात्रियो को अपने ऑरिजनल आधार कार्ड के साथ 27 सितंबर 2023 को प्रातः 12 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचना होगा। सभी तीर्थयात्री कलेक्ट्रेट कार्यालय में सत्यापन कराने के बाद शाम 04 बजे तीर्थयात्रियों की बसों को कलेक्टर विकास मिश्रा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जबलपुर के लिए रवाना किया जाएगा। जबलपुर में रात्रि 11 बजे तीर्थयात्री निर्धारित विशेष ट्रेन से जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। अधिक जानकारी के लिए चयनित तीर्थयात्री कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धर्मस्व शाखा रूम नं. 11 में संपर्क कर सकते हैं।