Dindori

8- 9/2025 फरवरी को होगा विशाल शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन

परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज का होगा आगमन, डिंडौरी को नशामुक्त बनाना संगठन का लक्ष्य

डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर) भगवती मानव कल्याण संगठन और पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के तत्वावधान में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज शक्ति पुत्र जी महराज एवं माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा के आशीर्वाद और प्रतिफल स्वरूप हर माह की भांति डिंडौरी जिले की मासिक महाआरती का आयोजन सारस भवन डिंडौरी में किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में डिंडौरी और अनुपपुर जिले के गुरूभाई बहन और मां गुरुवर के शिष्य तथा माता जगत जननी जगदम्बा के भक्त उपस्थित हुए।

विशाल शक्ति जन जागरण शिविर का आयोजन 8-9 फरवरी को –

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम राठौर ने बताया कि डिंडौरी जिले में विशाल शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। डिंडौरी जिले का यह शिविर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूरे भारत देश से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा नेपाल और अन्य देश से भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

डिंडौरी को नशामुक्त बनाना भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य –

भगवती मानव कल्याण संगठन डिंडौरी के जिला अध्यक्ष राधेश्याम राठौर ने चिंतन में बताया कि 8-9 फरवरी 2025 दिन शनिवार एवं रविवार को शक्ति चेतना जन जागरण शिविर के माध्यम से डिंडौरी जिले के हर घर को नशामुक्त कराना हमारे संगठन का लक्ष्य होगा जिससे समाज की सबसे व्याप्त बुराई को खत्म किया जा सके। लगातार भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता डोर टू डोर केंपैन करके लोगों को शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आमंत्रण पहुंचाएंगे , जिससे समाज की व्यापक बुराई को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। यह शिविर का आयोजन महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि गुरूवरश्री का आगमन से सिर्फ और सिर्फ समाज के लिए चेतनायुक्त वातावरण का निर्माण किया जाए जिससे डिंडौरी का शिविर एक ऐतिहासिक शिविर बन सके।

भगवती मानव कल्याण संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक

शिविर आयोजन के करीब आते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते क्षेत्र में मासिक महाआरती उपरांत भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की गई है। जिससे आयोजित होने वाले शक्ति चेतना जन जागरण शिविर को सफल बनाया जा सके।

संगठन ने सम्पूर्ण जन मानस का किया आवाहन –

 

विशाल शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन जो डिंडौरी जिले के अंबे राईस मिल के पास जबलपुर मंडला बाईपास पर आयोजित किया जा रहा है इसमें पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे भारत के संगठन के कार्यकर्ता पहुंचेंगे इसलिए कार्यक्रम में सभी धर्म, संप्रदाय के धर्म प्रेमी को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button