
डिंडौरी/गाड़ासरई(संतोष सिंह राठौर) :- मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार कार्यकाल के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने संयुक्त रूप से किया प्रेस वार्ता को संबोधित उन्होंने बताया कि आज मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर क्षेत्र हर वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रही है जिसमें महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश, देश में नंबर वन। अब तक 44 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को 1600 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता। प्रसव पूर्व एवं पश्चात महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण हेतु कुल 16 हजार रुपये की सहायता।
किशोरी बालिकाओं के मानसिक, शारीरिक एवं करियर संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए उमंग हेल्पलाइन का सफल संचालन।
सुमन हेल्प डेस्क बनी हाई रिस्क महिलाओं एवं बच्चों के लिए संजीवनी। अब तक लगभग 40 लाख हितग्राहियों की सुरक्षित प्रसव हेतु ट्रैकिंग की गई।
गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव प्रदान करने के उद्देश्य से 1700 स्वास्थ्य संस्थाओं को स्टेट ऑफ द आर्ट डिलीवरी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
महिला अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में 950 महिला ऊर्जा डेस्क स्थापित।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति। हर जिले में एक महिला थाने की स्थापना।
मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वालों के विरुद्ध फांसी की सजा का प्रावधान।
माताओं-बहनों एवं बेटियों की तरफ आंख उठाकर देखने वालों के घरों पर चलाए जा रहे बुलडोजर।
महिलाओं से जोर-जबरदस्ती करके या बहला-फुसला कर विवाह और धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम लागू।
विपत्तिग्रस्त हिंसा पीड़ित महिलाओं की त्वरित सहायता हेतु हर जिले में एक वन स्टॉप सेंटर चल रहा है। पीड़ित महिलाओं को अनेक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं।
ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से 7 हजार 600 से अधिक बालिकाओं को सकुशल उनके माता-पिता के पास पहुंचाया गया।
50 हजार से अधिक बेटियों को स्वयंसिद्धा कार्यक्रम अंतर्गत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।
45 लाख बेटियों का हो गया है लाड़ली लक्ष्मी परिवार।
अब तक 13 लाख 30 हजार से अधिक लाड़ली बेटियों को दी जा चुकी है 366 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति।
हर साल 2 मई को प्रदेश में मनाया जा रहा है लाड़ली लक्ष्मी दिवस।
अब तक 2302 लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतें घोषित की गई हैं।
बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं। अब प्रदेश के हर जिले में बन रहे हैं लाड़ली लक्ष्मी पथ, लाड़ली लक्ष्मी वाटिका और लाड़ली लक्ष्मी पार्क।
प्रदेश में 27 हजार 400 से अधिक लाड़ली लक्ष्मी क्लब गठित किए गए।
लगभग 32 हजार लाड़ली बालिकाओं की माताओं को स्व-सहायता समूह का सदस्य बनाया गया।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना संशोधित स्वरूप में लागू। ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश करने पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का प्रावधान।
मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत 300 लाड़ली लक्ष्मियों को वाघा बॉर्डर भेजा गया।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- महिला सशक्तिकरण का सूर्योदय
महिलाओं को मजबूर से मजबूत बनाने के लिए एक नई सामाजिक क्रांति का आगाज 10 जून से हुआ।
23 से 60 वर्ष के उम्र की पात्र बहनों को प्रति माह 1 हजार रुपए की सहायता।
प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से 1209 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई।
इस राशि का उपयोग बहनें स्वयं और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों का पूरा करने के लिए कर सकेंगी।
प्रदेश के बड़े ग्रामों में 21 सदस्यीय और छोटे ग्रामों में 11 सदस्यीय लाड़ली बहना सेनाएं गठित होंगी।
विकास यात्रा
विकास यात्रा लोगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ बनीं।
5 फरवरी 2023 को संत रविदास जयंती के अवसर से प्रारम्भ होकर 6 मार्च 2023 तक प्रदेशभर में निकाली गईं विकास यात्राएं।
कुल लोकार्पण- 3808 करोड़ रुपए (राशि)
कुल लोकापर्ण- 40 हजार 783 (कार्य)
कुल भूमि-पूजन- 6542 करोड़ रुपये (राशि)
कुल भूमि-पूजन- 30 हजार 525 (कार्य)किया गया।
वहीं कृषि के क्षेत्र मेंप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 4 हजार रुपए मिलाकर किसानों को 10 हजार रुपए सालाना की मदद की। अब 4000 रु. को बढ़ाकर 06 हजार रु. करने का निर्णय लिया। इस प्रकार किसानों को मिलेगी हर साल 12,000 रु. की मदद।
देश के कुल गेहूं निर्यात में 38% की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश बना देश का नंबर वन राज्य।
आज देश भर में खाद्यान्न का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है मध्यप्रदेश।
वर्ष 2020-21 में गेहूं उपार्जन में हम रहे देश में नंबर वन।
मध्यप्रदेश चना, उड़द, मसूर, दलहन, तिल, अलसी के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।
मध्यप्रदेश संतरा, धनिया बीज के उत्पादन में देश में प्रथम तथा अमरूद, टमाटर, प्याज, फूलगोभी, हरी मिर्च, हरी मटर, लहसुन के उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है।
सरसों और तिलहन के शीर्ष उत्पादक राज्यों में हमारी गिनती होती है।
एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड में 4 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक के प्रकरण स्वीकृत कर मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर।
राज्य को लगातार 7 बार मिला कृषि कर्मण अवॉर्ड।
किसान अब एप के माध्यम से घर बैठे कर रहे फसलों का सौदा।
परंपरागत फसलों के स्थान पर लाभकारी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए फसल विविधीकरण योजना लागू।
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से एक नई सामाजिक क्रांति प्रारम्भ। ग्रामीण एवं नगरीय मिलाकर भू-खंड विहीन परिवारों को अब तक 90 हजार से अधिक पट्टे वितरित।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 6 लाख 43 हजार से अधिक और ग्रामीण के अंतर्गत 33 लाख 61 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण।
पीएम स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के माध्यम से 11 लाख से अधिक छोटे व्यवसायियों को दिलाया गया ब्याज मुक्त ऋण।
संबल योजना के अंतर्गत लगभग 4 लाख 80 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित किए गए हैं 4 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ। संबल-2 में जुड़े लगभग 17 लाख पात्र हितग्राही।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 19 लाख 12 हजार से अधिक भू-अधिकार पत्र वितरित।
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अब तक लगभग 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने की तीर्थ-यात्रा। अब हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा प्रारंभ।
प्रदेश के 3 करोड़ 58 लाख से अधिक हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड। 28 से अधिक मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज।
5 करोड़ 18 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा नि:शुल्क खाद्यान्न।
100 से अधिक दीनदयाल रसोई केन्द्रों में मात्र 10 रुपए में मिल रहा गरीबों को भरपेट भोजन।
उचित मूल्य की दुकानों तक राशन सामग्री के परिवहन का कार्य करने का अवसर प्रदेश के युवाओं को देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना लागू।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लगभग 82 लाख महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजनाओं में अब तक 6 लाख 25 हजार से अधिक बेटियों को 1575 करोड़ से अधिक के हितलाभ प्रदान किए गए।
मध्यप्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पुरानी अवैध कॉलोनियों को नाम मात्र के शुल्क के साथ वैध एवं नियमित किए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ। 6 हजार से अधिक कॉलोनी वैध करते हुए अनुज्ञा प्रमाण-पत्र दिए गए।
भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बन रही हैं सुराज कॉलोनियां।
लोक सेवा गारंटी कानून लागू कर 600 से अधिक सेवाएं समयसीमा में प्रदान करने की गारंटी अब तक 9 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त, जिसमें से 8 करोड़ 90 लाख से अधिक आवेदन निराकृत।
सीएम हेल्प लाइन के जरिए मुख्यमंत्री तक जनता की सीधी पहुँच। अब तक 2 करोड़ 24 लाख से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें से 2 करोड़ 20 लाख से अधिक का निराकरण।
जन-सुनवाई, समाधान ऑनलाइन, सीएम जन-सेवा, समाधान एक दिवस, प्रगति आदि के माध्यम से लोकसेवाओं का प्रदाय और काम-काज की प्रभावी मॉनिटरिंग।
वर्ष 2022-23 में 3 करोड़ 42 लाख से अधिक हितग्राहियों को 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक का डीबीटी किया गया।
उक्त प्रेसवार्ता का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह मरावी, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर साहू, जिला मंत्री राजेंद्र दुबे, नवीन चौरसिया, घनश्याम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।