DindoriUncategorized

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने ग्राम चंद्रागढ में किया जनसंवाद सुनी ग्रामीणों की समस्या

ग्रामीणों को समस्या से छुटकारा दिलाने चंद्रा गढ़ को गोद लेने लिया निर्णय,हर संभव मदद का दिया आश्वासन

डिंड़ौरी (संतोष सिंह राठौर)पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने ग्राम चंद्रागढ में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया, जिसमें बैगाचक ग्राम के सभी आम नागरिक उपस्थित रहें, इस दौरान बैगा पुरूष एवं महिलाओं ने होने वाली समस्यओं को एक-एक कर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष रखीं। जिमसें प्रमुख रूप से सडक, पानी, विद्यालय एवं अन्य समस्याओं को रखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सभी समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों को सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा दिलाये जाने हेतु आवश्वासन दिया गया साथ ही साथ ग्राम चंद्रागढ को गोद लेने का निर्णय लिया गया है एवं ग्रामीणों की प्रत्येक समस्याओं को डिंडौरी पुलिस द्वारा दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। ग्राम चंद्रागढ के सभी मोहल्लों में जितने भी परिवार निवास करते हैं उनकी जानकारी एकत्र कर, उनके परिवार में किन-किन योजनाओं के लाभ से वंचित है एवं उन्हें किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसकी जानकारी ली जाकर उन समस्याओं को समाप्त करने का प्रयास किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को खेलने हेतु तत्काल खेल सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिये गये हैं, ग्राम में मिडिल स्कूल प्रांरभ करने हेतु विभागीय स्तर पर हर संभव प्रयास किये जायेगें। समस्त ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि अगर ग्राम में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सर्वप्रथम किसी भी माध्यम से पुलिस को सूचना दें, उन्हें मुख्यालय आने की भी आवश्यकता नहीं है, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जावेगी एवं हर संभव मदद की जावेगी। जनसुनवाई के कड़ी में यह भी संज्ञान में आया है कि राशन लेने हेतु अन्य ग्राम जाना पडता है जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर राशन की समस्या को भी दूर करने का प्रयास किया जायेगा एवं ग्रामीणों को स्वरोजगार से भी जोडने हेतु पुलिस द्वारा पहल की जायेगी।
उक्त जनसंवाद में पुलिस कप्तान वाहनी सिंह के साथ-साथ निरीक्षक दुर्गाप्रसाद नागपुरे थाना प्रभारी कोतवाली, स्टेनो गीतेन्द्र दादंरे, सउनि ब्रजेश त्रिपाठी, सउनि शशि जावरिया, सउनि अरूण पटेल, प्रआर दीपक पटेल एवं अन्य पुलिस स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button