Dindori

युवा चौपाल में केन्द्रीय मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी हुए सम्मिलित

भाजयुमो ने लगाया युवा चौपाल

डिण्डौरीभारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिण्डौरी के द्वारा जिले के विभिन्न मण्डलों मे लगातार युवा चौपाल मतदाता सम्मेलन लगाकर नव मतदाताओं से लगातार संवाद व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम मे शहपुरा विधानसभा के शहपुरा मण्डल में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे नव मतदाता एवं युवा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, युवामोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी सिंह, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के पितृपुरूषो के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने सभी अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम मे युवामोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजादेवी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचार को लेकर आगे बढ़ रही है 2003 से पहले की स्थिति ये थी कि प्रदेश अंधकार मे था बिजली पानी की कमी, गढढों मे तब्दील सड़के, बिना बिजली के तारे और युवाओं के लिए किसी भी पगकार की कोई नीति नही थी, लेकिन आज प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान के द्वारा 24 घंटे बिजली, जलजीवन मिशन के माध्यम से घर घर नल लगाकर स्वच्छ जल प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश भर मे सड़को का जाल बिछाकर प्रदेशवासियों की यात्रा बिना किसी गढढों के पूरी हो रही है। आज प्रदेश मे भाजपा सरकार रहते हुए प्रदेश का वातावरण भयमुक्त है आज महिलाओं को प्रदेश सरकार सशक्त कर अनेको रोजगार से जोड़ रही है। अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार को आत्मसाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश हित व समाज हित मे कार्य कर रहा है अंतिम पंक्ति पर खड़े हुए व्यक्ति की चिंता प्रदेश की शिवराज सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है। अनेको योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आज युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। आज प्रदेश वासियों की खुशी देखकर ही पता चलता है कि प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं से लगातार लाभांवित हो रहें है। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि म.प्र. सरकार के द्वारा के द्वारा युवा नीति के माध्यम से कौशल कमाई योजना के अन्तर्गत कौशल सीखने के साथ कमाने का अवसर देने का कार्य कर रही है। जिसमे प्रदेश सरकार द्वारा आठ हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार युवाओं, महिलाओं, बुर्जुगों के हित मे लगातार कार्य किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सदैव मंत्र यही रहा है कि पहले देश फिर दल और अंत मे स्वयं आता है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि हम सभी युवामोर्चा के कार्यकर्ता अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट जाये और अधिक अधिक नव मतदाताओं को भाजपा मे जोड़ने के लिए प्रेरित करें। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा कराये गये विकास कार्यो के बारे मे युवाओं को जानकारी दे जिससे की आने वाले विधानसभा चुनाव मे विधानसभा मे भाजपा का प्रत्याशी विजय हो और पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें। इसके साथ ही मण्डल अध्यक्ष सुशील राय ने उत्कृष्ट युवा चौपाल की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष राघवेन्द्र ठाकुर व आभार युवामोर्चा मण्डल शाहपुर के चौपाल प्रभारी अजीत सिंह धुर्वे ने व्यक्त किया।
उक्त चौपाल में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक, राकेश परस्ते, आशीष सोनी, राजेन्द्रपाल कुशराम, राजकुमार साहू, रामकिशोरी ठाकुर, शंकरलाल नामदेव, तरूण ठाकुर, शान्तनु पाठक, राघवेन्द्र ठाकुर, अजीत धुर्वे, प्रशांत मिश्रा, शैलेश कुलेश, कान्हा तुरकेल, राहुल ठाकुर, पारस प्रधान, योगेन्द्र बरौतिया, हर्ष ठाकुर, आयुष ठाकुर, पियूष ठाकुर, राहुल साहू, यश पाण्डेय, विनीत ठाकुर, अनिल साहू, गणेश कश्यप, जित्तू साहू, दुर्गेश जोगी, राहुल नामदेव, शिवम कछवाहा, अभिषेक बर्मन सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button