
कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई करने की मांग
डिंडौरी (संतोष सिंह राठौर) जिला मुख्यालय अंतर्गत जनपद पंचायत डिंडौरी में आज 28 जून शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक किया गया। जहां जन प्रतिनिधियों के द्वारा जब जनपद पंचायत सी ई ओ निखिलेश कटारे से आय—व्यय का हिसाब मांगा गया तो बैठक छोड़कर चले गए। जिसको लेकर जन प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से शिकायत कर जनप्रतिनिधियों के अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आखिर क्या है मामला
जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी जनपद सदस्यों को 27 जून को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा सामान्य सभा की बैठक रखने के लिए पत्र जारी किया गया था, जिससे आज 02 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्य के मीटिंग हॉल में उपस्थित होने के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित हुये।
समस्त जनपद सदस्यों के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी से 01 जुलाई 2022 से आज दिनॉक तक का आय- व्यय की जानकारी मांगने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिलेश कटारे जानकारी देने से परहेज़ करते हुये सामान्य सभा की बैठक छोड़कर अपने चेम्बर के लिए भाग निकले। जिससे अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के मान सम्मान को ठेस पहुँचा है। जिससे छुब्ध हो कर जनपद सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर से शिकायत करते हुए उल्लेख किये है, कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के अपमान को देखते हुये उचित कार्यवाही की मांग की है।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, उपाध्यक्ष रामकिशोरी ठाकुर,सदस्य ननकु सिंह परस्ते, लेखनी बाई, ममता देवी मोना हीरोन्दे,ओमप्रकाश मार्को, कोमल मार्को ,राम किशोरी ठाकुर, राकेश परस्ते, धनराज पूषाम, संतोष चंदेल, राकेश परस्ते, बब्बू परस्ते समेत समस्त सदस्य मौजूद रहें हैं।