
डिंडौरी(संतोष सिंह राठौर)-:नगर के सुप्रसिद्ध विद्यालय राजूषा हायर सेकेण्डरी स्कूल में दिनाँक 20/03/2024 को वीरांगना रानी अवन्ती बाई शहीद दिवस पर विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं रानी अवन्ती बाई के पूजन से हुआ। डिण्डौरी जिले के शाहपुर कस्बे के नजदीक ग्राम बालपुर में वीरांगना रानी अवन्ती बाई ने लड़ते-लड़ते अपने सीने में खंजर उतारा था। बालपुर से रानी के सैनिक घायल अवस्था में रानी अवन्ती बाई को रामगढ़ ले जा रहे थे तभी सूखी तलैया नामक स्थान पर रानी का स्वर्गवास हो गया। रानी अवन्ती बाई के वीरगति को प्राप्त हो जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को रामगढ़ लाया गया। रामगढ़ में ही रानी अवन्ती बाई की समाधि देखरेख के अभाव में अब बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। देश के लिए अपने प्राणों का बालिदान देने वाली वीरांगना रानी अवन्ती बाई को हमारा शत्-शत् नमन्। इस स्थान को बलिदान स्थल के रूप में सुरक्षित किया गया है। यहां प्रतिवर्ष रानी अवन्ती बाई का बलिदान दिवस मनाया जाता है। शिक्षिका आरती बेलिया ने उनके जीवन के संघर्षों से सभी को अवगत कराया। इसी तरह अन्य शिक्षकों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह ने समस्त स्टॉफ को रानी के अभूतपर्व बलिदान सेे अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका नीतू नामदेव ने किया।