
डिण्डौरी(संतोष सिंह राठौर)-:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व, जिला संयोजक जयसिंह मरावी के मार्गदर्शन में आठों मंडलों में गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आहुत की गई, बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी,जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर, विधानसभा विस्तारक लकी श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी मंचासीन रहें। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलित कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सभी पदाधिकारी को 24 घंटे के लिए मतदान केदो में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रवास करना है एवं बूथ समिति को अध्ययन कर संशोधन एवं डिजिटाइजेशन जैसे अनेक कार्यक्रम करना है। यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच संपन्न करना है गांव चलो अभियान कार्यक्रम हेतु जिला संयोजक जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं संयोजक बद्री प्रसाद साहू व प्रीतम मरावी को नियुक्त किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेंगे।
सभी मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। इसके साथ ही दीवार लेखन का कार्य सभी मंडलों में किया जाना है और संगठन एप पर फोटो अपलोड करना है।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव चलो अभियान के अंतर्गत मतदान केदो में प्रवास करना है ताकि मतदान केंद्र मजबूत हो सके। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा अलग-अलग श्रेणी के लोगों से वार्ता करते समय अलग-अलग विषय की तैयारी करना।कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद भी 15 दिनों तक गाँव में जाना। प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा प्रवास के दौरान (लाभर्ती सम्पर्क व अन्य किसी कार्यक्रम) का विडिओ सोशल मीडिया तथा 2 फोटो सरल ऐप पर अपलोड करना है। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री चंद्रशेखर नायक एवं आभार मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पाठक, सुरेंद्र कुमार दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश बर्मन, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, नंदकिशोर उचेहरा, मोहन सिंह राठौर, हरिहर पारसर, प्रवीण बर्मन, मंडल मंत्री रजनी मंदे,नीलू जैन, कोषाध्यक्ष उदयभान सिंह, कार्यालय मंत्री देवेंद्र पाण्डेय, आई.टी. प्रभारी तरुण ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरिया मरावी, मिथिलेश मिश्रा, रजनी श्रीवास, नरेश कुमार चंदेल, धनेश धनंजय, सरजू प्रसाद ठाकुर, नरवद सिंह, शांतनु पाठक, हरवंश बिलागर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं मौजूद रहे।