Dindori

युवा मोर्चा ने जिले के विभिन्न मंडलों में लगाया युवा चौपाल

●नव मतदाताओं से किया संवाद●

डिंडौरी ( संतोष सिंह राठौर )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व में जिले विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी कर स्थापना दिवस से आज युवा चौपाल का कार्यक्रम रखा गया जिसमें3 जिले के मंडलों में बड़ी संख्या में नव मतदाता व युवा सम्मिलित हुए जहां केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने मार्गदर्शन व नव मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु वरिष्ठजनों,जनप्रतिनिधिणव युवा मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा सहायता की गई
डिण्डोरी मंडल अंतर्गत ख़िरसारी शक्ति केंद्र में आज युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष चंदर सिंह परमार के द्वारा युवा चौपाल का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने कहा केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में आधारबूत संरचना मजबूत हुई तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के साथ साथ दुनिया मे भारत का मान बढ़ाया है
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं से युवा लाभान्वित व आत्मनिर्भर हो रहा है प्रदेश में शिवराज जी के द्वारा युवा नीति जारी कर युवाओं को लाभ पहुंचाने अनेक निर्णय लिए गए हैं
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, भाजपा कार्यालय मंत्री पुनीत जैन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र परमार,जिला मंत्री पीताम्बर पाराशर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत तोमर, मंडल अध्यक्ष चंदर सिंह परमार,सोशल मीडिया वारियर कृष्णा गोस्वामी, रितेश सिंह,पवन सिंह, राजकुमार,राजू,अमन परमार, पप्पू,रमेश,भूपेंद्र संतोष,राजकुमार चंद्रहास,शेर सिंह,अनुराग,शिव,कमलेश,दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button