Dindori

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री ने किया अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट

बहुमूल्य कोदो-कुटकी-महुआ से बनाये जा रहे लाभदायक उत्पाद पापड़ी,बिस्किट सहित अनेक उत्पाद की ली जानकारी

डिंडोरी- आदिवासी जिला डिंडोरी अपने देशी और बेशकीमती उत्पाद कोदो कुटकी के लिए जाने जाना लगा है। आज क्षेत्र में अनेक संगठन है जो कोदो कुटकी महुआ के उत्पाद बनाकर लोंगो के जीवन को सेहतमंद बना रहे है।
भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री श्री मान भरत पटेल ने डिंडोरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को तेजस्वनी जाग्रति महिला संघ शहपुरा द्वारा संचालित अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया का विजिट कर किसान बहनों के द्वारा किये जा रहे अमूल्य कार्य को देखा और उत्पादों की जानकारी लेते हुए किसान बहनों को प्रोत्साहित किया। भारतीय किसान संघ के द्वारा बहनों को लगातार सहयोग करने को कहा।
जिसमें जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू एवं तेजस्विनी से विद्या सागर झारिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button