Dindori
Trending

भाजपा ने धूमधाम से मनाया अपना 44 वाँ स्थापना दिवस

डिंडौरी( संतोष सिंह राठौर ) :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में जिले के 655 मतदान केंद्रों में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम प्रातः 9:00 भाजपा पदाधिकारियों ने ध्वज फहराया तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसे मतदान केंद्रों तक भाजपा पदाधिकारियों ने सुना इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने मंडल डिंडोरी के मतदान केंद्र लाखों में प्रातः ध्वज वंदन कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में 9:00 ध्वजारोहण किया साथ ही भाजपा जिला कार्यालय में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा करने का संकल्प लेना है भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों का जीवन बदलने के अभियान में जुटी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा आह्वान है कि इस अभियान में सहभागी बनकर जनसेवा करने का संकल्प लेना है।
आगे बढाने का काम किया उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं।

दीवार लेखन किया
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के लिए दीवार लेखन किया।

Related Articles

Back to top button